फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden asked again if he'll run for American president His responses yes

Video: क्या बाइडन 2024 में फिर लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव, खुद कही ये बड़ी बात

Tue, 25 Apr 2023 08:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 08:45 AM IST
सार

जो बाइडन काफी लंबे समय से कह रहे थे कि वो फिर से चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं, लेकिन औपचारिक घोषणा न होने से उनके समर्थक अनिश्चिता में हैं। हालांकि पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और बयां कर रही थी।
 

विज्ञापन
Joe Biden asked again if he'll run for American president His responses yes
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से जब भी दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के बारे में पूछा जाता है तो वह घुमा फिराकर जवाब दे देते थे। वहीं उनसे जुड़े लोग भी कुछ साफ कहने से बच रहे थे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में लगातार उनके चुनाव लड़ने की बात कही जाती रही है। आखिरकार अब बाइडन ने खुद बताया है कि उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

पत्रकार को दिया जवाब

असल में,  राष्ट्रपति जो बाइडन रोज गार्डन से गुजर रहे थे, उस वक्त उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि सर क्या आप फिर से चुनाव लड़ने वाले हैं? इस पर बाइडन ने हंसते हुए जवाब दिया ‘हां’। गौरतलब है, आज उनके औपचारिक रूप से अपने फैसले की घोषणा करने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 


 

पर्दे के पीछे चुनाव की तैयारी शुरू

जो बाइडन काफी लंबे समय से कह रहे थे कि वो फिर से चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं, लेकिन औपचारिक घोषणा न होने से उनके समर्थक अनिश्चिता में थे। लोगों को लग रहा है था कि क्या 80 साल के बाइडन फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए तैयार होंगे। हालांकि पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और बयां कर रही थी।

बाइडन के सहयोगियों ने साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े अभियान के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और चंदे के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है। 

अमेरिकी इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति

जो बाइडेन 80 साल के हैं। वे अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। डॉक्टरों ने बाइडेन के फरवरी में सेहत से जुड़े टेस्ट किए थे। इसके बाद घोषणा की थी कि  वो ड्यूटी के लिए फिट हैं। वो हफ्ते में पांच बार व्यायाम करते हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि उनके रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह अपने काम के लिए मानसिक तौर से काफी तेज हैं। हालांकि, इसके बावजूद उनके फिर से चुनावों में उतरना एक ऐतिहासिक कदम है।

15 अप्रैल को दिया था संकेत

गौरतलब है, उन्होंने 15 अप्रैल को आयरलैंड में एक रैली में कहा था कि वो चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडन आज को चुनाव लड़ने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। वो एक वीडियो के जरिए इसकी घोषणा करेंगे।

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव

अमेरिका में हर चार साल पर राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होते हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख लगभग तय होती हैं। साल 2020 की बात करें तो 7 नवंबर को जो बाइडन को 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किया गया। लेकिन ट्रंप समर्थकों को इस चुनाव पर भरोसा नहीं था, जिसके बाद उन्होंने 6 जनवरी को अमेरिका के कैपिटल हिल पर हमला कर दिया। हालांकि इसके बावजूद 20 जनवरी को जो बाइडन ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed