फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden and Harris in Atlanta Consolation of Asian-Americans and Condemned Racism

अटलांटा में बाइडन और हैरिस: एशियाई-अमेरिकियों की दी सांत्वना, नस्लवाद की निंदा की

Sun, 21 Mar 2021 02:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी ,अटलांटा
एजेंसी ,अटलांटा Published by: देव कश्यप Updated Sun, 21 Mar 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden and Harris in Atlanta Consolation of Asian-Americans and Condemned Racism
जो बाइडन और कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : twitter.com/JoeBiden

हाल ही में अटलांटा के तीन मसाज पार्लरों पर हुई गोलीबारी में छह एशियाई-अमेरिकी महिलाओं समेत आठ लोगों की हत्या के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने एशियाई-अमेरिकियों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और नस्लवाद की निंदा की। दोनों नेताओं ने एशियाई-अमेरिकी नेताओं से करीब 80 मिनट तक मुलाकात भी की।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद बाइडन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि एशियाई-अमेरिकियों और प्रशांत द्वीपों के मूल निवासियों के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका में घृणा के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


बाइडन ने लोगों से कट्टरता के विरोध में आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा, हमारी चुप्पी अपराध में हमारी सहभागिता दर्शाती है और हम अपराध में सहभागी नहीं हो सकते। इस दौरान दक्षिण एशियाई मूल की पहली उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि हमलावर का मकसद जांच के दायरे में है, लेकिन यह साफ है कि अमेरिका में नस्लवाद, अन्य देशों के लोगों से घृणा और लैंगिक भेदभाव हमेशा से रहा है। हैरिस ने कहा, मैं और राष्ट्रपति चुप नहीं रहेंगे। हिंसा, घृणा अपराध और भेदभाव जहां भी होगा, हम उसके खिलाफ हमेशा आवाज उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed