फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden administration will impose sanctions on Russia in the case of Alexei Navalny

नवलनी के मामले में जो बाइडन प्रशासन रूस पर लगाएगा प्रतिबंध 

Wed, 24 Feb 2021 07:15 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Feb 2021 07:15 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden administration will impose sanctions on Russia in the case of Alexei Navalny
Joe Biden with Vladimir Putin - फोटो : Agency (File Photo)

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के मामले में जो बाइडन प्रशासन रूस पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक प्रतिबंधों में साइबर कंपोनेंट पर पाबंदी प्रमुख तौर पर शामिल होगी। रूस पर नए प्रतिबंध यूरोपीय संघ द्वारा लगाए जाने वाले प्रतिबंधों के अनुसार होंगे। इसे लेकर सोमवार को ईयू अधिकारियों की बैठक हुई थी। 

विज्ञापन


रूस पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध से साफ संकेत मिलेगा कि बाइडन प्रशासन इस संबंध में कोई रियायत नहीं बरतेगा जैसा की ट्र्ंप के शासन के दौरान नजर आया था। ट्रंप प्रशासन ने नवलनी को जहर दिए जाने के मामले में रूस के खिलाफ नरमी बरती थी। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी और पुतिन के मुखर आलोचक नवलनी (44) को पिछले महीने जर्मनी से मास्को लौटने पर गिरफ्तार किया गया। उन्हें नर्व एजेंट जहर दिया गया था जिसके इलाज के लिए वह पांच महीने जर्मनी में थे। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति कार्यालय पर आरोप लगाया था। हालांकि रूसी अधिकारियों ने उनके इस आरोप का खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रूस की एक अदालत ने जर्मनी में उपचार के दौरान परीवीक्षा पर चल रहे नवलनी को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दो साल आठ महीने जेल की सजा सुनाई यूरोपीय मानवाधिकार अदालत ने इसे गैरकानूनी बताया। नवलनी की गिरफ्तारी और जेल के विरोध में पूरे रूस में प्रदर्शन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed