{"_id":"636477ffdad3040d342f1c20","slug":"joe-biden-administration-seek-senate-to-confirmation-of-los-angeles-mayor-eric-garcetti-as-us-envoy-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: बाइडन प्रशासन ने सीनेट से की भारत में राजदूत के नाम की पुष्टि करने की मांग, एक साल से लंबित है नियुक्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: बाइडन प्रशासन ने सीनेट से की भारत में राजदूत के नाम की पुष्टि करने की मांग, एक साल से लंबित है नियुक्ति
Fri, 04 Nov 2022 07:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Nov 2022 07:57 AM IST
सार
गार्सेटी की सीनेट से पुष्टि होना बीते एक साल से लंबित है। उन पर एक वरिष्ठ कर्मचारी द्वारा अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है। यही कारण है कि रिपब्लिकन सीनेटर चक ग्रासली ने उनके नामांकन का शुरु में विरोध किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में लॉस एंजेलिस के मेयर एरिक गार्सेटी की नियुक्ति का मामला अब तक अटका पड़ा है। इस बीच व्हाइट हाउस की ओर से अमेरिकी संसद से गार्सेटी के नाम पर जल्द मुहर लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
बता दें, बाइडन प्रशासन ने जुलाई, 2021 में भारत के अगले राजदूत के रूप में गार्सेटी के नामांकन की घोषणा की थी। हालांकि, अमेरिकी संसद की ओर से अभी तक उनके नाम की पुष्टि होना बाकी है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने इस मुद्दे पर पत्रकारों को बताया, हम गार्सेटी के नाम पर मुहर लगाए जाने की मांग जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, भारत के राजदूत के रूप में गार्सेटी की नियुक्ति बाइडन प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
एक साल से लंबित है पुष्टि
बता दें, गार्सेटी की सीनेट से पुष्टि होना बीते एक साल से लंबित है। उन पर एक वरिष्ठ कर्मचारी द्वारा अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है। यही कारण है कि रिपब्लिकन सीनेटर चक ग्रासली ने उनके नामांकन का शुरु में विरोध किया था। हालांकि, बाद में गार्सेटी के नामांकन पर से रोक हटा ली गई थी। राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले साल जुलाई में गार्सेटी को नामांकित किया था। यदि सीनेट (उच्च सदन) में उनके नाम पर मुहर लग जाती है तो 50 वर्षीय गार्सेटी पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत रहे केनेथ जस्टर की जगह लेंगे।
विज्ञापन