{"_id":"5c15f073bdec2255d21c099f","slug":"job-vacancy-for-wanted-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां निकली है चोर के लिए वैकेंसी, वेतन के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यहां निकली है चोर के लिए वैकेंसी, वेतन के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ
Sun, 16 Dec 2018 12:28 PM IST
सोनू शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपसे कोई कहें कि चोरों के लिए वैकेंसी निकली है तो आप इसे मजाक समझेंगे। मगर यह कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। इंग्लैंड की बार्क डॉट कॉम वेबसाइट पर एक चोर के लिए नौकरी का एड पोस्ट किया गया है। यह एड कपड़ों के दुकान की मालकिन ने दिया है। अपनी दुकान में चोर को काम करने की एवज में महिला 64 डॉलर यानी 4,500 रुपये देने को तैयार है।
इस कारण से निकाली चोर की वैकेंसी
छुट्टियों के सीजन में दुकान में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। दुकान में चोरी की बढ़ती इन घटनाओं को देखते हुए महिला ने चोर की वैकेंसी निकाली है। चोर को उसी दुकान में चोरी करनी होगी। दुकान की मालकिन चोरी के बाद चोर से पूछताछ करेगी कि उसने चोरी को कैसे अंजाम दिया। इस तरह से दुकान के सुरक्षा की खामियों को दूर किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि चोर को चोरी किये गए सामान में से कोई भी तीन चीजें रखने को दी जाएगी।
सीसीटीवी के बावजूद होती थी चोरी
सीसीटीवी सहित तमाम सुरक्षा इंतजाम होने के बावजूद दुकान में चोरियां हो जाती थीं। चोरी इतनी सफाई से होती थी कि अक्सर कोई पकड़ में भी नहीं आता था। इसलिए दुकान की मालकिन ने चोर की मदद से असली चोरों को पकड़ना की कवायद शुरू की।