{"_id":"5ece3d1b4e5c7b2bfd7f3c11","slug":"jk-rowling-releases-first-chapters-of-new-story-the-ickabog-online-for-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेके रोलिंग ने नई परी कथा ‘द इकॉबोग’ को मुफ्त ऑनलाइन जारी किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जेके रोलिंग ने नई परी कथा ‘द इकॉबोग’ को मुफ्त ऑनलाइन जारी किया
Wed, 27 May 2020 03:53 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 27 May 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
जेके रोलिंग
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरी पॉटर सीरीज की लेखिका जेके रोलिंग ने मंगलवार को अपनी नई कहानी 'द इकॉबोग' को बच्चों के लिए मुफ्त ऑनलाइन धारावाहिक के रूप में जारी कर दिया। इस कहानी को मुख्यतौर पर सात से नौ साल के बच्चों के लिए लिखा गया है। इस कहानी के 34 भाग हैं।
विज्ञापन
रोलिंग को उम्मीद है कि यह कहानी हर उम्र के लोग पसंद करेंगे। इस कहानी को ऑनलाइन जारी करते हुए रोलिंग ने कहा कि मौजूदा हालात के दौरान यह कहानी बच्चों की खासतौर पर मदद करेगी। उन्होंने अंतिम प्रिंट संस्करण के लिए युवा प्रशंसकों को इस धारावाहिक के लिए चित्र बनाकर भेजने की भी अपील की है। इसके लिए बकायदा उन्होंने स्पर्धा भी आयोजित की है।
विज्ञापन
इस स्पर्धा में जीतने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। बता दें कि उनकी यह परी कथा नवंबर तक प्रिंट संस्करण के रूप में बाजार में आ जाएगी। रोलिंग इसकी रॉयल्टी को कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करने वालों को देंगी। बता दें कि इससे पहले रोलिंग हैरी पॉटर सीरीज से हुई कमाई से 157 करोड़ रुपये दान कर चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अंग्रेजी में लिखी परी कथा के दो भागों को वेबसाइट www.theickabog.com पर पोस्ट कर दिया है। इस तरह ये लोगों के लिए अगले सात सप्ताह तक मुफ्त उपलब्ध रहेगी। 10 जुलाई तक हर सप्ताह एक-दो कहानियों को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
रोलिंग ने कहा है कि जल्द ही इन कहानियों को अन्य भाषाओं में भी पोस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘द इकॉबोग’ सत्य और सत्ता के दुरुपयोग की कहानी है। मंगलवार को जारी पहले दो अध्यायों में मूर्ख राजा के नेतृत्व में कॉर्नुकोपिया नामक एक काल्पनिक भूमि का परिचय दिया गया है। यह जादुई रूप से समृद्ध राज्य के सबसे उत्तरी छोर पर मौजूद एक अभावग्रस्त क्षेत्र है, जिसे इकॉबोग की कथा के लिए जाना जाता है।
उन्होंने बताया कि इस कहानी को लिखने का विचार उस दौरान आया, जब वह हैरी पॉटर लिख रही थी। रोलिंग ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले खाना खाकर उठने के दौरान मेरे मन में ख्याल आया कि क्यों न मौजूदा दौर में बच्चों को एक सरप्राइज दिया जाए? इस तरह मैंने उसी दिन तय किया कि इसे बच्चों तक जल्द पहुंचाऊंगी।