फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jinping rattled by the India-Japan friendship China says mutual cooperation should not target a third country

भारत-जापान की दोस्ती देख क्यों बौखलाए जिनपिंग?: चीन बोला- आपसी सहयोग का कोई तीसरा देश निशाना नहीं बनना चाहिए

Sat, 04 Jul 2026 07:07 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 04 Jul 2026 07:07 AM IST
सार

जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची का तीन दिन का भारत दौरा पूरा हो गया है। विदेश मंत्रालय ने 16वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन को बहुत सफल बताया। अगले साल दोनों देश राजनयिक संबंधों के 75 साल मनाएंगे। इस बीच चीन ने भारत-जापान सहयोग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी तीसरे देश को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Jinping rattled by the India-Japan friendship China says mutual cooperation should not target a third country
नरेंद्र मोदी, सनाए ताकाइची - फोटो : एक्स/विदेश मंत्रालय

विस्तार

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-जापान 16वां शिखर सम्मेलन बेहद सफल रहा है। दोनों देश अगले साल अपने राजनयिक संबंधों का 75वां वर्ष मनाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची की यात्रा ने दोनों देशों की साझा प्रगति और समृद्धि के लिए अहम साझेदारी को और मजबूत करने की दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। भारत-जापान साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे शांति, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण आधार है। इस बीच चीन ने भी भारत-जापान सहयोग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


क्या बोले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल?
जापानी पीएम ताकाइची अपना तीन दिवसीय भारत दौरा पूरा कर शुक्रवार को स्वदेश रवाना हो गईं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कहा कि जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची की यादगार यात्रा का समापन हुआ। इसने भारत-जापान साझेदारी को साझा लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ाया। जापान की प्रधानमंत्री 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन की अत्यंत सफल बैठक के बाद भारत से रवाना हो गईं। उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विदाई दी। उन्होंने नई दिल्ली में विदाई समारोह की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि इस यात्रा ने दोनों देशों की साझा प्रगति और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी को आगे बढ़ाने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे शांति, समृद्धि एवं स्थिरता को बढ़ावा देने वाले मजबूत आधार के रूप में इसे विकसित करने की दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बृहस्पतिवार को कहा था कि दोनों नेताओं ने अगले वर्ष भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाए जाने पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान से निकटता पर बौखलाया चीन
चीन ने कहा कि देशों के बीच आपसी सहयोग का मकसद किसी तीसरे पक्ष को निशाना बनाना नहीं होना चाहिए। यह बयान जापान की पीएम सानाए ताकाइची की दिल्ली यात्रा के दौरान भारत और जापान के बीच रक्षा समेत कई अहम समझौतों के एक दिन बाद आया है।


ये भी पढ़ें: दुनिया में बढ़ेगी गर्मी: अल नीनो के मजबूत होने की आशंका, सूखे का खतरा; मौसम को लेकर WMO ने जारी की चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री के बीच बातचीत के बाद, आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण खनिजों पर भारत और जापान के बीच सहयोग से जुड़े एक सवाल का वह जवाब देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि इस तरह के सहयोग का मकसद किसी तीसरे पक्ष को निशाना बनाना या उसके हितों को नुकसान पहुंचाना नहीं होना चाहिए और न ही इसका इस्तेमाल खास छोटे गुट बनाने या फूट और टकराव को बढ़ावा देने के बहाने के तौर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इंडस्ट्रियल और आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित रखना सभी देशों की सामूहिक जिम्मेदारी है।सभी पक्षों को खुलेपन और सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए और इस प्रक्रिया में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed