फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jhelum river water level increase Pakistan terrified flood-like situation in low lying areas

Jhelum River: गर्मी में उफनाई झेलम, सहमा पाकिस्तान; निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

Mon, 28 Apr 2025 02:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 02:36 AM IST
सार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद इलाके में शनिवार को झेलम नदी उफना गई। इसके कारण स्थानीय प्रशासन को हट्टियन बाला में आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी। पानी कश्मीर के अनंतनाग इलाके से प्रवेश करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के चकोथी इलाके में पहुंचा है। इससे कोहाला व धालकोट के निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है और फसलों तथा पशुओं को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Jhelum river water level increase Pakistan terrified flood-like situation in low lying areas
उफान पर झेलम नदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत व पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों के बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में झेलम नदी उफना गई है। इससे सहमे पाकिस्तान ने झेलम नदी के किनारे बसे लोगों से इलाके को खाली करने की अपील की है। पाकिस्तान ने भारत पर बिना सूचना उड़ी डैम से पानी छोड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के चकोथी में पहुंचा पानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद इलाके में शनिवार को झेलम नदी उफना गई। इसके कारण स्थानीय प्रशासन को हट्टियन बाला में आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पानी कश्मीर के अनंतनाग इलाके से प्रवेश करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के चकोथी इलाके में पहुंचा है। इससे कोहाला व धालकोट के निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है और फसलों तथा पशुओं को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत पर बिना सूचना पानी छोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे नियमों का उल्लंघन बताया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pakistan: दोस्त चीन के सामने पाकिस्तान ने रोया दुखड़ा, पहलगाम हमले के बाद भारत के सख्त कदमों से घबराया
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने निलंबित किया सिंधु जल समझौता
उल्लेखनीय है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 के सिंधु जल समझौते को निलंबित करने का फैसला किया है। भारत सरकार ने घोषणा की है कि यह संधि तब तक निलंबित रहेगी, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन विश्वसनीय व अपरिवर्तनीय रूप से नहीं छोड़ देता। समझौते के तहत पूर्वी नदियों रावी, बीस व सतलुज पर भारत को नियंत्रण प्राप्त है, जबकि जम्मू-कश्मीर से निकलने वाली सिंधु, झेलम व चेनाब पर पाकिस्तान को अधिकार प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान की उड़ी नींद; खुद को बचाने के लिए चीन-रूस के कदमों में गिरा

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed