{"_id":"690a23fc9044e411f40d2ab0","slug":"jews-who-vote-for-zohran-mamdani-are-fools-trump-controversial-statement-on-indian-origin-mayoral-candidate-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump: 'जो यहूदी ममदानी को वोट देंगे, वो मूर्ख...', भारतीय मूल के मेयर उम्मीदवार पर ट्रंप का विवादित बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump: 'जो यहूदी ममदानी को वोट देंगे, वो मूर्ख...', भारतीय मूल के मेयर उम्मीदवार पर ट्रंप का विवादित बयान
Tue, 04 Nov 2025 09:34 PM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 04 Nov 2025 09:34 PM IST
सार
Donald Trump On Zohran Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क मेयर पद के उम्मीदवार जोहरन ममदानी को यहूदी-विरोधी बताते हुए कहा कि जो भी यहूदी ममदानी को वोट देगा, वह मूर्ख है। भारतीय मूल के ममदानी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे भारतीय मूल के उम्मीदवार ज़ोहरन ममदानी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ममदानी को यहूदियों से नफरत करने वाला बताया और कहा कि जो भी यहूदी ममदानी को वोट देगा, वह मूर्ख व्यक्ति होगा। ट्रंप का यह बयान अमेरिका में चुनाव से ठीक पहले आया है और इससे सियासी तापमान बढ़ गया है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कोई भी यहूदी व्यक्ति जो जोहरन ममदानी को वोट देगा, वह एक मूर्ख है। इसके साथ ही उन्होंने ममदानी को यहूदी-विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ममदानी के जीतने पर न्यूयॉर्क सिटी आर्थिक और सामाजिक तबाही का सामना करेगा। आगे ट्रंप ने कहा कि अगर डेमोक्रेट उम्मीदवार ममदानी जीतते हैं तो शहर का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।
ममदानी की राजनीति के बारे में जानें
जोहरन ममदानी 34 वर्ष के भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं, जो युगांडा में जन्मे और न्यूयॉर्क में पले-बढ़े हैं। वे न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य हैं और खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट बताते हैं। ममदानी भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और युगांडाई मूल के लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं। वे न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं और जून में हुए डेमोक्रेटिक प्राइमरी में उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई उम्मीदवारों की कड़ी परीक्षा, राष्ट्रपति ट्रंप की साख भी दांव पर
ट्रंप ने इस उम्मीदवार का किया समर्थन
ममदानी अब स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मौजूदा मेयर एरिक एडम्स ने सितंबर में अपने प्रशासन से जुड़ी कई घोटालों के कारण चुनाव से नाम वापस ले लिया था। ट्रंप ने इसी बीच कुओमो को अपना समर्थन दिया है। ट्रंप ने कहा कि कुओमो के पास शहर को बचाने का अनुभव और समझ है, जबकि ममदानी न्यूयॉर्क को बर्बाद कर देंगे।
अमेरिका में 4 नवंबर को मतदान हो रहा है, जिसमें पोलिंग बूथ सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक खुले रहेंगे। इससे पहले शुरुआती मतदान 25 अक्तूबर से शुरू होकर तीन नवंबर तक चला। ममदानी ने चुनावी प्रचार के दौरान कहा था कि वे न्यूयॉर्क में जीवन यापन की लागत घटाने और आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर बहुत महंगा हो गया है और इसे सामान्य नागरिकों के लिए फिर से रहने योग्य बनाना उनकी प्राथमिकता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन