फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several Indian-American, South Asian candidates on high-stakes ballots as US goes to polls

US Election: भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई उम्मीदवारों की कड़ी परीक्षा, राष्ट्रपति ट्रंप की साख भी दांव पर

Tue, 04 Nov 2025 08:06 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 04 Nov 2025 08:06 PM IST
सार

अमेरिका में कई अहम पदों के लिए होने वाले चुनाव में कई दक्षिण एशियाई उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट ने कहा, 'चुनाव दिवस मंगलवार है, और पूरे देश में हमारे समुदायों के पास भविष्य तय करने का अवसर है। चाहे आप कैलिफोर्निया, वर्जीनिया, न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया, न्यूयॉर्क या जॉर्जिया में हों, आपका वोट मायने रखता है।'

विज्ञापन
Several Indian-American, South Asian candidates on high-stakes ballots as US goes to polls
व्हाइट हाउस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में मंगलवार को होने वाले चुनावों में कई भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई मूल के उम्मीदवार अहम पदों के लिए मैदान में हैं। यह चुनाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बीच पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा मानी जा रही है।
विज्ञापन


भारतीय-अमेरिकी इम्पैक्ट संगठन ने दी हौसला-अफजाई
भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई समुदायों को सशक्त करने वाले संगठन इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट ने कहा कि 'चुनाव लड़ने के लिए बहुत साहस चाहिए, और इन नेताओं ने आगे बढ़कर अपने समुदायों और देश के बेहतर भविष्य के लिए कदम उठाया है।' संगठन ने मतदाताओं से अपील की कि वे न केवल खुद मतदान करें, बल्कि परिवार और दोस्तों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Dick Cheney: अमेरिकी इतिहास के सबसे ताकतवर पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन


50 उम्मीदवारों में से 36 आज मैदान में
संगठन के अनुसार, इस साल कुल 50 दक्षिण एशियाई उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जो कि एक रिकॉर्ड है। इनमें से 36 उम्मीदवार मंगलवार को अलग-अलग राज्यों में मतपत्रों पर हैं।

वर्जीनिया में गजाला हाशमी पर सबकी नजर
वर्जीनिया में लेफ्टिनेंट गवर्नर के पद के लिए गजाला हाशमी की चुनावी दौड़ सबसे चर्चित मानी जा रही है। हाशमी वर्जीनिया सीनेट में चुनी जाने वाली पहली मुस्लिम और दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला हैं। भारत में जन्मी हाशमी चार साल की उम्र में अपने परिवार के साथ अमेरिका आई थीं। उन्होंने 2019 में पहली बार चुनाव जीतकर राजनीतिक हलकों में बड़ा उलटफेर किया था। 2024 में उन्हें सीनेट की एजुकेशन एंड हेल्थ कमेटी की चेयर नियुक्त किया गया, जो डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राथमिकताओं, शिक्षा और महिलाओं के अधिकार, से जुड़ा अहम पद है।

न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी की बढ़त
न्यूयॉर्क सिटी में मेयर का चुनाव भी बेहद दिलचस्प है। यहां डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। 34 वर्षीय ममदानी न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य हैं और एक डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेता हैं। वे पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो (जो स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ रहे हैं) और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। सर्वेक्षणों में ममदानी कुओमो से दोहरे अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं। ममदानी प्रसिद्ध भारतीय फिल्मकार मीरा नायर और लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं।


ओहायो से अफताब पुरेवाल भी मैदान में
ओहायो के सिनसिनाटी शहर में अफताब पुरेवाल मेयर पद के लिए उम्मीदवार हैं। उनकी मां तिब्बती मूल की हैं, जिन्होंने भारत के दक्षिणी हिस्से में शरणार्थी शिविर में परवरिश पाई थी, जबकि पिता पंजाबी हैं। पुरेवाल ने 2015 में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी, जब उन्होंने हैमिल्टन काउंटी क्लर्क ऑफ कोर्ट्स के लिए चुनाव लड़ा था।

यह भी पढ़ें - UN: 'देश नियंत्रण से बाहर जा रहा, तत्काल युद्धविराम जरूरी', सूडान में चल रहे युद्ध पर बोले यूएन के प्रमुख

अन्य राज्यों में भी भारतीय मूल के उम्मीदवार सक्रिय
नॉर्थ कैरोलिना के मॉरिसविल में सतीश गरिमेला, और न्यू जर्सी के होबोकेन में दिनी अजमानी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, होबोकेन के दो बार के मेयर रवि भल्ला इस बार न्यू जर्सी स्टेट असेंबली के लिए उम्मीदवार हैं। कई भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई मूल के उम्मीदवार न्यू जर्सी, नॉर्थ कैरोलिना, ओहायो, वॉशिंगटन, जॉर्जिया, फ्लोरिडा और पेंसिल्वेनिया जैसे राज्यों में सिटी काउंसिल के चुनाव में भी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed