{"_id":"5b63fd424f1c1be2588b4bcc","slug":"jet-airways-flight-skids-off-runway-at-riyadh-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचे 149 यात्री, जेट एयरवेज का विमान रनवे से उतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बाल-बाल बचे 149 यात्री, जेट एयरवेज का विमान रनवे से उतरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेट एयरवेज के विमान से शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। विमान रियाद से मुंबई की ओर उड़ान भर रहा था। तभी रियाद एयरपोर्ट पर रनवे से नीचे उतर गया। इसके बाद विमान में हड़कंप मच गया। हालांकि उसमें सवार 149 लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
एयरलाइन ने एक ट्वीट में बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है और किसी को कोई चोट पहुंचने की खबर नहीं है। घटना की वास्तविक वजह जानने की लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एयरलाइन ने बताया, 'हमारा 9W 523 विमान 142 अतिथियों और चालक दल के सात सदस्यों के साथ तीन अगस्त को रियाद से मुंबई जा रहा था। वह उड़ान नहीं भर सका और रियाद एयरपोर्ट पर रनवे से हट गया। हमारे सभी अतिथियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।'
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि टेक ऑफ के दौरान विमान की गति बहुत ज्यादा हो गई थी जिससे विमान रनवे से बाहर जा सकता था। एयरलाइन ने एक ट्वीट में कहा, 'विमान 9W 523 से जुड़ी इस घटना की जांच स्थानीय नियामक इकाई कर रही है और हमारी टीम उनका पूर्ण सहयोग कर रही है। जेट एयरवेज के लिए अतिथियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोपरी है।' यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को फिलहाल रियाद हवाई अड्डे के भीतर टर्मिनल इमारत में रखा गया है। आगे की जानकारी की अभी प्रतीक्षा की जा रही है।