{"_id":"6afa076eaeac5a3a90016f91","slug":"jensen-huang-resignation-nvidia-scandal-timeline-controversies-new-revealations-explainer-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्लेनर: अफेयर चलाकर कैसे एनवीडिया टीम को बहकाते रहे हुआंग, भारतवंशी अधिकारी से सरेआम बदतमीजी की घटना क्या?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एक्सप्लेनर: अफेयर चलाकर कैसे एनवीडिया टीम को बहकाते रहे हुआंग, भारतवंशी अधिकारी से सरेआम बदतमीजी की घटना क्या?
Mon, 16 Nov 2026 12:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:18 PM IST
सार
एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने कथित अफेयर्स, जासूसी विवाद और दफ्तर में दुर्व्यवहार के खुलासों के बाद इस्तीफा दिया। जानिए मामले से जुड़े सभी नए खुलासे।
विज्ञापन
एनवीडिया सीईओ पद से हटने के बाद लगातार घिर रहे जेनसन हुआंग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शुमार एनवीडिया और इसके सीईओ पद से हाल ही में इस्तीफा देने वाले जेनसन हुआंग को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। पहले चीन की कथित जासूस एलिस हुआंग के साथ संबंधों को लेकर जांच के दायरे में घिरे जेनसन पर एक के बाद एक एनवीडिया की ही कई सहकर्मियों से रिश्ते रखने की बात सामने आई है। वह भी खुद के शादीशुदा होने के बाद। इतना ही नहीं हुआंग के एनवीडिया छोड़ने के बाद अब उनके कंपनी में निजी व्यवहार को लेकर भी कई खुलासे हुए हैं, जिनसे उनके सार्वजनिक जीवन की छवि को करारा झटका लगने की आशंका है।
जेनसन हुआंग पर अब तक उनके अफेयर्स से लेकर दफ्तर तक में व्यवहार को लेकर क्या-क्या नए खुलासे हुए हैं? कैसे उनके खिलाफ एक के बाद एक आरोप सामने आए हैं? इन खुलासों के बाद हुआंग की आम छवि और साख पर बट्टा लगा है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
जेनसन हुआंग पर अब तक उनके अफेयर्स से लेकर दफ्तर तक में व्यवहार को लेकर क्या-क्या नए खुलासे हुए हैं? कैसे उनके खिलाफ एक के बाद एक आरोप सामने आए हैं? इन खुलासों के बाद हुआंग की आम छवि और साख पर बट्टा लगा है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
Trending Videos
पहले जानें- जेनसन हुआंग के अफेयर्स को लेकर क्या खुलासे हुए?
एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग के निजी जीवन और विवाहेतर संबंधों को लेकर कई खुलासे हुए हैं, जिन्होंने इस वैश्विक तकनीकी दिग्गज में बड़ा संकट खड़ा कर दिया।1. एलिस हुआंग के साथ कथित संबंध और जासूसी विवाद
- मीडिया रिपोर्ट्स और अमेरिकी जांच के अनुसार, हुआंग के संबंध सिंगापुर स्थित डेटासेंटर कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल की पूर्व कार्यकारी एलिस हुआंग के साथ थे। हालांकि दोनों का उपनाम समान है, लेकिन दोनों के बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है।
- दोनों को पहली बार जून 2024 में ताइपे (ताइवान) के एक बार में देखा गया था, जहां एलिस हुआंग के पति कांग वेई ने उनका परिचय जेनसन हुआंग से कराया था। इसके अलावा दोनों की तस्वीरें दिसंबर 2023 से अमेरिका, चीन और अन्य जगहों पर साथ देखी गईं।
- मई 2025 में भी दोनों ताइवान में एक डिनर में साथ दिखे और मार्च 2025 में एलिस ने सांता क्लारा स्थित एनवीडिया मुख्यालय का दौरा भी किया था। बताया गया है कि इस दौरान जेनसेन ने एलिस की कंपनी के साथ एनवीडिया चिप बेचने का समझौता भी किया था।
विज्ञापन
एनवीडियो सीईओ जासूसी प्रकरण की टाइमलाइन।
- फोटो : अमर उजाला
2. कंपनी में अन्य अफेयर्स का खुलासा
- एलिस हुआंग के मामले के बाद द न्यूयॉर्क टाइम्स ने खुलासा किया कि जेनसन हुआंग का अपनी ही कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट (हेल्थकेयर) किम्बरली पॉवेल के साथ भी प्रेम संबंध था।
- हुआंग के जीवनीकार स्टीफन विट के अनुसार, एनवीडिया के एक पूर्व कर्मचारी ने बताया कि कंपनी के अंदर कर्मचारियों के बीच यह संबंध लगभग आम जानकारी में था।
- बाद में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट्स में सामने आया कि हुआंग का एक तीसरी महिला से भी संबंध था, जो कि एनवीडिया की ही कर्मचारी है।
ये भी पढ़ें: एलिस से लेकर जेनसन हुआंग तक: एनवीडिया चिप विवाद में मेगास्पीड की मुश्किलें बढ़ीं, किस चीज की शुरू की जांच?
जेनसन हुआंग का मामला सिर्फ एक निजी अफेयर तक सीमित नहीं था, बल्कि यह सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और उन्नत चिप्स के निर्यात प्रतिबंधों के उल्लंघन से जुड़ गया।
- एलिस हुआंग के मामले के बाद द न्यूयॉर्क टाइम्स ने खुलासा किया कि जेनसन हुआंग का अपनी ही कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट (हेल्थकेयर) किम्बरली पॉवेल के साथ भी प्रेम संबंध था।
- हुआंग के जीवनीकार स्टीफन विट के अनुसार, एनवीडिया के एक पूर्व कर्मचारी ने बताया कि कंपनी के अंदर कर्मचारियों के बीच यह संबंध लगभग आम जानकारी में था।
- बाद में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट्स में सामने आया कि हुआंग का एक तीसरी महिला से भी संबंध था, जो कि एनवीडिया की ही कर्मचारी है।
ये भी पढ़ें: एलिस से लेकर जेनसन हुआंग तक: एनवीडिया चिप विवाद में मेगास्पीड की मुश्किलें बढ़ीं, किस चीज की शुरू की जांच?
अब जानें- कैसे राष्ट्र सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में घिरे हुआंग?
जेनसन हुआंग का मामला सिर्फ एक निजी अफेयर तक सीमित नहीं था, बल्कि यह सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और उन्नत चिप्स के निर्यात प्रतिबंधों के उल्लंघन से जुड़ गया।
एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग के साथ जुड़े ये कथित नाम।
- फोटो : अमर उजाला
1. कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग से करीबी संबंध
- अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने जांच के बाद संदेह जताया कि सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल की पूर्व शीर्ष कार्यकारी एलिस हुआंग चीनी खुफिया तंत्र के लिए काम कर रही थीं और बीजिंग के लिए जानकारी जुटा रही थीं।
- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एलिस हुआंग की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी से मिली जानकारी के आधार पर एक गोपनीय मेमो तैयार किया, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि जेनसन हुआंग एक कथित चीनी जासूस के बेहद करीब आ गए हैं।
- इसके अलावा, अक्तूबर 2025 में खुफिया अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इस रिश्ते और जासूसी के आरोपों को लेकर ब्रीफ किया था। बाद में खुद ट्रंप ने पुष्टि की है कि एफबीआई जेनसन हुआंग के मामले की जांच कर रही है।
एनवीडिया प्रमुख जेनसेन हुआंग और कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग।
- फोटो : अमर उजाला
2. उन्नत एआई चिप्स की कथित तस्करी और निर्यात प्रतिबंधों का उल्लंघन
ये भी पढ़ें: एनवीडिया में जेनसन हुआंग की होगी वापसी?: सिलिकॉन वैली के दिग्गज बना रहे वॉर रूम, मस्क भी साथ; ये है चुनौती
- 2021 के बाद अमेरिकी सरकार (बाइडन और ट्रंप प्रशासन) ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं की वजह से चीन को उन्नत एआई चिप्स के निर्यात पर कड़े प्रतिबंध लगाए हुए थे।
- हालांकि, हुआंग के नेतृत्व में नवंबर 2023 में एनवीडिया को मेगास्पीड का क्लाउड पार्टनर बनाया गया, जिससे उसे एनवीडिया की आधुनिक एआई चिप्स तक तरजीही पहुंच मिल गई।
- रिपोर्ट्स में अमेरिकी एजेंसियों की जांच के आधार पर शक जताया गया है कि 2024 से 2025 के बीच मेगास्पीड को एनवीडिया के एआई चिप्स की लगभग 200 खेपें भेजी गईं।
- मेगास्पीड ने एनवीडिया की इन हाई-टेक चिप्स से संचालित कंप्यूट पावर को चीन की टेनसेंट और अलीबाबा जैसी प्रमुख चीनी कंपनियों को किराए पर दिया। यानी पाबंदी के बावजूद चिप्स चीन पहुंच गई।
- सितंबर 2024 में अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने जांच शुरू की कि क्या मेगास्पीड प्रतिबंधों को दरकिनार कर एनवीडिया की शक्तिशाली चिप्स चीनी कंपनियों तक पहुंचा रही थी।
- अमेरिकी अधिकारियों को संदेह था कि मेगास्पीड इन चिप्स की तस्करी में शामिल थी। फिलहाल यह जांच जारी है कि एनवीडिया की कौन सी और कितनी चिप्स चीन के हाथ में पहुंच चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: एनवीडिया में जेनसन हुआंग की होगी वापसी?: सिलिकॉन वैली के दिग्गज बना रहे वॉर रूम, मस्क भी साथ; ये है चुनौती
3. अंदरूनी जानकारी छिपाना और मामलों पर पर्दा डालना
- जेनसन हुआंग मेगास्पीड, निर्यात नियंत्रण और चीन को चिप बिक्री से जुड़े मामलों पर एनवीडिया के सार्वजनिक बयानों में सीधे और व्यक्तिगत रूप से शामिल थे।
- जब मीडिया ने इस रिश्ते और मेगास्पीड के साथ सौदों पर सवाल उठाए, तो हुआंग ने अपनी ही कंपनी की कानूनी टीम और संचार अधिकारियों को गुमराह किया।
- 8 नवंबर 2026 को कर्मचारियों को भेजे पत्र में हुआंग ने अपनी बेवफाई स्वीकार करने के साथ-साथ इस विवाद से जुड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को भी माना।
- इस पूरे घटनाक्रम के चलते अमेरिकी सांसदों ने हुआंग को संसदीय समिति के सामने गवाही के लिए तलब करने की तैयारी की।
- एनवीडिया के शेयरधारकों ने भी कंपनी पर राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों को छिपाने का आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज किए।
- इन गंभीर सुरक्षा चिंताओं, एफबीआई जांच और तकनीकी तस्करी के आरोपों के बढ़ते दबाव के चलते ही हुआंग को एनवीडिया के सीईओ पद और बोर्ड से इस्तीफा देना पड़ा।
जेनसेन हुआंग पर बोर्ड और अधिकारियों से झूठ बोलने के क्या आरोप?
अफेयर को 'सामान्य व्यावसायिक संबंध' बताया- आंतरिक दस्तावेजों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुआंग ने एनवीडिया की कानूनी टीम के अधिकारी टिम टेटर और मुख्य मार्केटिंग अधिकारी एलिसन वैगनफेल्ड को एलिस हुआंग के साथ अपने संबंधों की सच्चाई के बारे में गुमराह किया।
- जब मीडिया और अधिकारियों ने एलिस हुआंग और मेगास्पीड के साथ उनके संबंधों पर सवाल उठाए, तो हुआंग ने आंतरिक संदेशों में दावा किया कि ये मुलाकातें केवल ग्राहकों के साथ सामान्य व्यावसायिक डीलिंग्स थीं, न कि कोई निजी संबंध।
झूठे सार्वजनिक खंडनों को खुद मंजूरी दी
- हुआंग पर आरोप है कि उन्होंने कंपनी की ओर से मीडिया में दिए जाने वाले आक्रामक खंडनों को व्यक्तिगत रूप से तैयार करवाया और रिलीज करने की मंजूरी भी खुद ही दी।
- संचार प्रमुख जॉन रिजो ने हुआंग के भरोसे पर ही मीडिया से कहा था कि यह रिश्ता सामान्य है, जिसकी वजह से सच्चाई सामने आने पर लीगल और पीआर टीम को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।
- हुआंग ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा कि अफेयर की बातें पूरी तरह से झूठी हैं और उन्होंने मीडिया रिपोर्टरों के सवालों का कड़ाई से खंडन करने के निर्देश दिए।
जासूसी की घटना पर एनवीडिया सीईओ जेनसेन हुआंग का बयान।
- फोटो : अमर उजाला
कानूनी कार्रवाई का दिखावा करने के आरोप
हुआंग ने शीर्ष अधिकारियों के सामने न्यूयॉर्क टाइम्स पर मुकदमा करने तक की बात कही थी, जब अखबार ने पहली बार अक्तूबर 2025 में उनकी सार्वजनिक बैठकों की तस्वीरें और खबरें छापी थीं। इससे कंपनी के अधिकारियों को यह यकीन दिलाया गया कि अखबार की रिपोर्ट पूरी तरह निराधार है।
जेनसेन बाई डिजाइन के फॉर्मूले के तहत जानकारी छिपाई
एक अफेयर कबूलने के बाद भी बाकी अफेयर्स छिपाए
हुआंग ने शीर्ष अधिकारियों के सामने न्यूयॉर्क टाइम्स पर मुकदमा करने तक की बात कही थी, जब अखबार ने पहली बार अक्तूबर 2025 में उनकी सार्वजनिक बैठकों की तस्वीरें और खबरें छापी थीं। इससे कंपनी के अधिकारियों को यह यकीन दिलाया गया कि अखबार की रिपोर्ट पूरी तरह निराधार है।
जेनसेन बाई डिजाइन के फॉर्मूले के तहत जानकारी छिपाई
- न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग ने कंपनी के अंदर सूचनाओं को गोपनीय और अलग-थलग रखने का एक ढांचा बना रखा था, जिसे आंतरिक रूप से जेनसन बाय डिजाइन कहा गया।
- वे लगभग 60 शीर्ष अधिकारियों से सीधे जुड़े थे और हर दिन 1,000 ईमेल्स तक खुद संभालते थे। इसका इस्तेमाल उन्होंने इस तरह किया, ताकि किसी भी एक अधिकारी या लीगल टीम को उनकी निजी गतिविधियों, बैठकों और सौदों की पूरी जानकारी न मिल सके।
एक अफेयर कबूलने के बाद भी बाकी अफेयर्स छिपाए
- जब एनवीडिया के वकील टिम टेटर ने हुआंग के घर जाकर उनसे सीधे सवाल किए, तो हुआंग ने एलिस हुआंग के साथ संबंध की बात स्वीकार की, लेकिन तब भी यह झूठ दोहराया कि उनका केवल वही एक अफेयर था।
- इसके कुछ ही दिनों बाद यह दावा भी झूठा निकला जब न्यूयॉर्क टाइम्स और रॉयटर्स ने वाइस प्रेसिडेंट किम्बरली पॉवेल और एक तीसरी महिला के साथ भी उनके संबंधों का खुलासा कर दिया।
हुआंग पर दफ्तर के अंदर किस तरह के दुर्व्यवहार के आरोप?
एनवीडिया से जेनसन हुआंग के बाहर होने के बाद कंपनी के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने कई बड़े खुलासे किए हैं। इसके मुताबिक, सार्वजनिक मंचों पर लेदर जैकेट पहनने और डिशवॉशर के रूप में अपनी विनम्र शुरुआत की बात करने वाले जेनसन हुआंग की दफ्तर के अंदर एक बेहद आक्रामक, खौफनाक और अनियंत्रित बॉस की छवि सामने आई है।1. एग्जीक्यूटिव पर पानी की बोतल फेंकना
एनवीडिया के सांता क्लारा कैलिफो र्निया) स्थित मुख्यालय में एक बैठक के दौरान हुआंग ने गुस्से में आकर एक शीर्ष कार्यकारी पर पानी की बोतल फेंक दी थी।
2. भारतवंशी अधिकारी जय पुरी को सार्वजनिक रूप से मरने की बददुआ देना
- फरवरी में 30 से अधिक अधिकारियों की एक गोपनीय बैठक के दौरान हुआंग ने कंपनी के तत्कालीन एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशंस) जय पुरी को सबके सामने निशाना बनाया।
- उन्होंने चुपचाप बैठे पुरी पर चिल्लाते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि तुम्हें फ्लू हो जाए और यह और बिगड़ जाए... मुझे उम्मीद है कि तुम मर जाओ ताकि हम सबका कष्ट खत्म हो।" इस घटना से बैठक में मौजूद सभी अधिकारी सन्न रह गए थे।
जेन्सन हुआंग और जय पुरी।
- फोटो : Linkedin.com/in/jaypuri
3. सहकर्मियों के सामने अधिकारियों को बेइज्जत करना
4. डर और दबाव का माहौल
- सेल्स लीडर का अपमान: 2025 में लगभग 40 कर्मचारियों की मौजूदगी में हुई तीन घंटे लंबी बैठक में हुआंग ने एक वरिष्ठ सेल्स लीडर को अपमानित करते हुए कहा, "तुम्हें मेरे बिजनेस के बारे में कद्दू कुछ नहीं पता।"
- वहीं, पहली बार अपनी बैठक में आए एक नए वरिष्ठ कार्यकारी पर भड़कते हुए उन्होंने चिल्लाकर कहा, "क्या तुम मुझ पर हंस रहे हो? मुझे यहां सिर्फ मुर्दा चेहरे नजर आ रहे हैं... बाहर निकलो!" और उसे बैठक से बाहर निकाल दिया।
- अगस्त की एक बैठक में उन्होंने तत्कालीन मुख्य वित्तीय अधिकारी (वर्तमान अंतरिम सीईओ) कोलेट क्रेस को उनकी प्रस्तुति के बीच में टोकते हुए सबके सामने उन्हें "डीयर इन द हेडलाइट्स" (सकपकाई हुई) करार दिया।
4. डर और दबाव का माहौल
- एनवीडिया में 60 से अधिक शीर्ष अधिकारी सीधे हुआंग को रिपोर्ट करते थे। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारी मैराथन बैठकों में साथी कर्मचारियों के सामने सरेआम बेइज्जत किए जाने के डर के साए में काम करते थे।
- हुआंग के जीवनीकार स्टीफन विट के अनुसार, हुआंग का विनम्र व्यवहार केवल उनके अहंकार का मुखौटा था। वे असहमति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते थे और मामूली सी बात पर भी भड़क उठते थे तथा कर्मचारियों की मूर्खता पर चिल्लाने लगते थे।
5. बाहरी कंपनियों के मुख्य कार्यकारियों को नीचा दिखाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुआंग के इस अनियंत्रित गुस्से और आक्रामक बर्ताव की कंपनी में इतनी चर्चा थी कि उनके इस्तीफे के बाद कई कर्मचारियों ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि ये बातें पहले बाहर क्यों नहीं आईं।
- दफ्तर के बाहर भी ग्राहकों के साथ उनका रवैया अपमानजनक रहा। बर्लिन में एक सम्मेलन के दौरान एनवीडिया के ग्राहक बने कई टेक कंपनियों के सीईओ के सामने उन्होंने जापान के एक सूप विक्रेता का उदाहरण दिया।
- उन्होंने उन सभी क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनियों के प्रमुखों से कहा, "वह सूप बेचने वाला आप सभी से बेहतर बिजनेसमैन है... आप मेरे उत्पादों का सही मूल्य तय नहीं कर पा रहे हैं।"
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुआंग के इस अनियंत्रित गुस्से और आक्रामक बर्ताव की कंपनी में इतनी चर्चा थी कि उनके इस्तीफे के बाद कई कर्मचारियों ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि ये बातें पहले बाहर क्यों नहीं आईं।
कौन हैं जय पुरी, एनवीडिया के अधिकारी, जिनके अब सीईओ रेस में होने की चर्चा?
जय पुरी भारतीय मूल के दिग्गज तकनीकी कार्यकारी हैं, जिन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक एनवीडिया में वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर कार्य किया है। हाल ही में जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद पुरी के व्यापक अनुभव और कंपनी के वैश्विक संचालन पर उनकी मजबूत पकड़ के कारण उन्हें संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, एनवीडिया द्वारा किसी आधिकारिक उत्तराधिकार योजना की पुष्टि नहीं की गई है, और यह चर्चाएं केवल कयासों पर आधारित हैं।
एनवीडिया में कितना लंबा रहा है जय पुरी का करियर?
क्या है जय पुरी का शैक्षिक रिकॉर्ड?
- जय पुरी 2005 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (वर्ल्डवाइड सेल्स) के रूप में एनवीडिया में शामिल हुए थे। बाद में उन्हें पदोन्नत कर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशंस) बनाया गया।
- उन्होंने कंपनी के वैश्विक स्तर पर सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट, ग्राहक जुड़ाव और तकनीकी सहायता (टेक्निकल सपोर्ट) जैसे अहम विभागों का नेतृत्व किया।
- जय पुरी एनवीडिया को पारंपरिक ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (जीपीयू) से आगे बढ़ाकर डेटा सेंटर्स, एक्सेलरेटेड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की वैश्विक शक्ति बनाने वाला अहम चेहरा रहे हैं।
- जून 2026 में एनवीडिया ने घोषणा की कि पुरी 24 अगस्त 2026 से अपने कार्यकारी पद से सेवानिवृत्त होकर कंपनी के सीनियर एडवाइजर के रूप में काम करेंगे।
क्या है जय पुरी का शैक्षिक रिकॉर्ड?
- जय पुरी का इंजीनियरिंग और बिजनेस मैनेजमेंट में मजबूत शैक्षणिक रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 'हाई डिस्टिंक्शन' के साथ बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) की डिग्री हासिल की।
- इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस (एमएस) किया। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए भी किया है।
टेक उद्योग में कितना लंबा है जय पुरी का अनुभव?
एनवीडिया से पहले भी वे टेक इंडस्ट्री में कई बड़े पदों पर रहे। उन्होंने सन माइक्रोसिस्टम्स में 22 साल बिताए और एशिया-पैसिफिक ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सॉफ्टवेयर व टेक्नोलॉजी की वर्ल्डवाइड सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट, 'निहोन सन केके' के प्रेसिडेंट और वर्ल्डवाइड प्रोडक्ट मार्केटिंग के वीपी जैसे कई बड़े पदों को संभाला।
इसके अलावा उन्होंने हेवलेट-पैकर्ड (एचपी), बूज एलन एंड हैमिल्टन और टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स में भी मार्केटिंग, कंसल्टिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट के क्षेत्रों में काम किया।
एनवीडिया से पहले भी वे टेक इंडस्ट्री में कई बड़े पदों पर रहे। उन्होंने सन माइक्रोसिस्टम्स में 22 साल बिताए और एशिया-पैसिफिक ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सॉफ्टवेयर व टेक्नोलॉजी की वर्ल्डवाइड सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट, 'निहोन सन केके' के प्रेसिडेंट और वर्ल्डवाइड प्रोडक्ट मार्केटिंग के वीपी जैसे कई बड़े पदों को संभाला।
इसके अलावा उन्होंने हेवलेट-पैकर्ड (एचपी), बूज एलन एंड हैमिल्टन और टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स में भी मार्केटिंग, कंसल्टिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट के क्षेत्रों में काम किया।
