Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Stabbing man driven by a sudden impulse stabbed two people police apprehended him Fukuoka city

Japan Stabbing: 30 वर्षीय युवक के सिर पर सवार हुई सनक, दो लोगों को चाकू मारा; फुकुओका शहर में पुलिस ने दबोचा

Mon, 15 Dec 2025 10:21 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला,टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,टोक्यो Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 15 Dec 2025 10:21 AM IST
सार

जापान के फुकुओका में HKT48 एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स में 30 वर्षीय संदिग्ध ने 44 वर्षीय पुरुष और 27 वर्षीय महिला को छुरी मारी। पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार किया और मामले की हत्या के प्रयास के रूप में जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Japan Stabbing man driven by a sudden impulse stabbed two people police apprehended him Fukuoka city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापानी पुलिस ने सोमवार को फुकुओका शहर में HKT48 के एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स में हुई छुरी मारने की घटना के संदिग्ध को गिरफ्तार किया। इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं। हालांकि अब उनकी हालत ठीक है। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय संदिग्ध ने रविवार को 44 वर्षीय पुरुष को छाती में छुरी मारी। घायल पुरुष HKT48 थिएटर में काम करते थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, जब उन्होंने संदिग्ध को अनधिकृत क्षेत्र में देखा और उसे बाहर जाने के लिए कहा, तो यह हमला हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Morocco: मोरक्को-अल्जीरिया सीमा पर ठंड से 9 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत, मानवाधिकार समूहों ने जताई चिंता
विज्ञापन


सनकी युवक ने महिला को भी मारी छुरी
इतना ही नहीं संदिग्ध ने 27 वर्षीय महिला को भी एक लिफ्ट हॉल में पीठ पर छुरी मारकर घायल किया और फिर वहां से फरार हो गया। पुलिस इस मामले की हत्या के प्रयास के रूप में जांच कर रही है, लेकिन उन्होंने संदिग्ध के मोटिव के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: एच-1बी और एच-4 वीजा आवेदकों के लिए सोशल मीडिया जांच का नियम आज से लागू, पब्लिक करनी होगी प्राइवेसी सेटिंग

रद्द किया गया फैन इवेंट
बता दें कि HKT48 ने इस घटना के चलते रविवार रात का फैन इवेंट रद्द कर दिया। जापान में हिंसक घटनाएं बहुत कम होती हैं, क्योंकि वहां कड़े गन नियंत्रण कानून हैं। फिर भी हाल के वर्षों में कुछ मामलों में छुरी और घरेलू विस्फोटकों का इस्तेमाल देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed