फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   japan pm fumio kishida steps down successor shigeru ishiba takes oath

Japan: जापान की संसद ने शिगेरू इशिबा को देश का नया प्रधानमंत्री चुना, फुमियो किशिदा की ली जगह

Tue, 01 Oct 2024 12:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 01 Oct 2024 12:21 PM IST
सार

इशिबा का बतौर प्रधानमंत्री कार्यकाल जुलाई 2025 तक होना था और उसके बाद देश में आम चुनाव होने थे, लेकिन शिगेरू इशिबा ने प्रधानमंत्री पद संभालने से पहले ही चुनाव 27 अक्तूबर को चुनाव कराने का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
japan pm fumio kishida steps down successor shigeru ishiba takes oath
जापान के पूर्व पीएम फुमियो किशिदा और नए पीएम शिगेरू इशिबा - फोटो : एएनआई

विस्तार

जापान की संसद ने नवनिर्वाचित सत्तारूढ़ पार्टी एलडीपी के नेता शिगेरू इशिबा को देश का नया प्रधानमंत्री चुन लिया है। इससे पहले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। किशिदा के साथ ही उनकी पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने किशिदा और उनकी कैबिनेट के इस्तीफे की पुष्टि की। किशिदा का कार्यकाल तीन साल का रहा, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा। 
विज्ञापन


शिगेरू इशिबा आम चुनाव की तारीख का कर चुके हैं एलान
हाल ही में शिगेरू इशिबा को जापान की सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) का नया अध्यक्ष चुना गया था। जापान में सत्ताधारी पार्टी का अध्यक्ष ही देश का प्रधानमंत्री होता है। जिसके बाद शिगेरू इशिबा का जापान का नया प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था। अब इशिबा जल्द ही अपनी कैबिनेट का एलान कर सकते हैं। LDP पार्टी के पास संसद के दोनों सदनों में बहुमत है। इशिबा का बतौर प्रधानमंत्री कार्यकाल जुलाई 2025 तक होना था और उसके बाद देश में आम चुनाव होने थे, लेकिन शिगेरू इशिबा ने प्रधानमंत्री पद संभालने से पहले ही चुनाव 27 अक्तूबर को चुनाव कराने का एलान कर दिया है। जापान की सत्ताधारी पार्टी एलडीपी की लोकप्रियता में हाल के समय में गिरावट दर्ज की गई है और इसी वजह से इशिबा जल्द चुनाव कराना चाहते हैं ताकि पार्टी को एकजुट किया जा सके।
विज्ञापन


संसद में एलडीपी के पास है बहुमत
जापान के आम चुनाव में सत्ताधारी एलडीपी का मुकाबला कॉन्स्टिट्यूशन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान से होगा। साथ ही कंजर्वेटिव जापान इनोवेशन पार्टी भी मुख्य प्रतिद्वंदी है। संसद की 465 सीटों में से एलडीपी सांसदों की संख्या 258 है और यह पार्टी साल 2012 से सत्ता पर काबिज है। कॉन्स्टिट्यूशन डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों की संख्या 99 है। वहीं कंजर्वेटिव जापान पार्टी के सांसदों की संख्या 45 है। इशिबा जापान के पूर्व रक्षा मंत्री रहे हैं और प्रचार के दौरान भी उनका जोर सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर ही रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed