फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Prime Minister Fumio Kishida Will Step Down in September News in Hindi

Japan: जापान के प्रधानमंत्री का पद छोड़ेंगे फूमियो किशिदा, पार्टी अध्यक्ष का अगला चुनाव लड़ने से किया इनकार

Wed, 14 Aug 2024 11:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 14 Aug 2024 11:04 AM IST
सार

जापान की सत्ताधारी पार्टी एलडीपी इन दिनों विवादों में है और इसके यूनिफिकेशन चर्च के साथ संबंधों को लेकर हुए खुलासे और बीते साल दिसंबर में राजनीतिक फंडिंग को लेकर हुए विवाद से पार्टी नकारात्मक कारणों से चर्चा में रही। साथ ही किशिदा की कैबिनेट की अप्रूवल रेटिंग भी लगातार गिर रही है।

विज्ञापन
Japan Prime Minister Fumio Kishida Will Step Down in September News in Hindi
जापान के प्रधानमंत्री फूमिया किशिदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने अगले महीने प्रधानमंत्री पद छोड़ने का एलान किया है। किशिदा ने कहा कि वह सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे और अगले महीने नए अध्यक्ष का चुनाव होते ही पीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। किशिदा के इस फैसले का मतलब है कि वह अगले महीने एलडीपी के नए नेता के चुनाव तक ही प्रधानमंत्री पद पर रहेंगे। 
विज्ञापन


क्या इन वजहों से किशिदा ने पीएम पद छोड़ने का किया एलान
जापान की सत्ताधारी पार्टी एलडीपी इन दिनों विवादों में है और इसके यूनिफिकेशन चर्च के साथ संबंधों को लेकर हुए खुलासे और बीते साल दिसंबर में राजनीतिक फंडिंग को लेकर हुए विवाद से पार्टी नकारात्मक कारणों से चर्चा में रही। साथ ही किशिदा की कैबिनेट की अप्रूवल रेटिंग भी लगातार गिर रही है और यह पिछले आठ महीने से सिर्फ 20 प्रतिशत के आसपास ही है। पार्टी में ही मौजूदा किशिदा सरकार के खिलाफ विरोध के स्वर उठ रहे हैं और पार्टी नेताओं का कहना है कि मौजूदा सरकार के नेतृत्व में अगला आम चुनाव जीतना बेहद मुश्किल है। बता दें कि जापान में अगले अक्तूबर में चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



फूमिया किशिदा ने अक्तूबर 2021 को जापान के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। किशिदा ने योशीहाइद सुगा की जगह ली थी। गौरतलब है कि बीते अप्रैल में जापान के कई शहरों में उपचुनाव हुए थे, जिनमें नागासाकी, शिमाने और टोक्यो जैसे शहर शामिल हैं। उस उपचुनाव में एलडीपी को हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त भी किशिदा के इस्तीफे की मांग हुई थी, लेकिन किशिदा ने उस वक्त पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। इससे साफ है कि किशिदा पर लंबे समय से पद छोड़ने का दबाव था और अब आखिरकार उन्होंने पद छोड़ने का एलान कर दिया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed