फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan lodges protest over Chinese vessel entry into Japanese waters

जापानी जल क्षेत्र में चीनी पोत के घुसने पर जापान ने विरोध दर्ज कराया

Tue, 13 Oct 2020 02:49 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तोक्यो Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
Japan lodges protest over Chinese vessel entry into Japanese waters
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : For Representation Only

चीनी तटरक्षक बलों के दो जहाजों के विवादित पूर्व चीन सागर द्वीपसमूह से लगे जापानी जल क्षेत्र में प्रवेश करने और मंगलवार तक लगातार तीसरे दिन वहां से हटने से इनकार करने के बाद जापान ने चीन के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। जापानी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


जापानी तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि चीन के दो जहाज जापान के दावे वाले जलक्षेत्र में रविवार की सुबह घुस गए और मछली पकड़ने वाली जापानी नौका के पास जाने का प्रयास किया जिस पर चालक दल के तीन लोग सवार थे। 
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि चीन के दोनों जहाज अब भी वहां बने हुए हैं और वहां से निकलने की जापानी अधिकारियों के निर्देश एवं चेतावनी को अनसुना कर रहे हैं। 

चीनी तट रक्षक जहाज नियमित तौर पर जापान के नियंत्रण वाले दक्षिणी सेंकाकू द्वीप के आस पास जल क्षेत्र का उल्लंघन करते रहते हैं। इस क्षेत्र पर चीन भी दावा करता है और इसे दिआओयू बताता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कैबिनेट सचिव कत्सुनोबू कातो ने मंगलवार को कहा कि यह दुखद है कि चीनी तटरक्षक बलों का दो जहाज जापानी जलक्षेत्र में मौजूद है। 

उन्होंने कहा कि जापान चीन से इसका सख्त विरोध करता है और मांग करता है कि चीनी जहाज तत्काल जापानी जल क्षेत्र से निकल जाएं। 

उन्होंने कहा कि जापान अपने जल, थल और वायु क्षेत्र का बेहद मजबूती से बचाव करेगा।

जापानी तट रक्षक अधिकारियों ने कहा कि चालक दल के तीन सदस्यों के साथ मछली पकड़ने वाली नौका पूरी तरह सुरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed