फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan imposed partial emergency in Osaka, two other areas in view of the coronavirus

जापान में कोरोना : ओसाका और दो अन्य इलाकों में आंशिक आपातकाल लगाया गया

Thu, 01 Apr 2021 08:08 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 01 Apr 2021 08:08 PM IST
सार

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि इन उपायों का मकसद संक्रमण को और फैलने से रोकना है जिससे हमें एक और आपातकाल की घोषणा न करनी पड़े। बता दें कि ओसाका शहर में 15-18 अप्रैल को एक अंतरराष्ट्रीय फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप होनी है जिसमें पांच देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Japan imposed partial emergency in Osaka, two other areas in view of the coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

जापान ने बृहस्पतिवार को ओसाका और दो अन्य इलाकों को वायरस नियंत्रण के लिए किए गए नए उपायों के दायरे में रखने की घोषणा की क्योंकि तोक्यो ओलंपिक से लगभग चार महीने पहले यहां संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


जापान द्वारा जनवरी में शुरू किए गए आंशिक व गैर बाध्यकारी आपातकाल में ढील दिए जाने के बाद मार्च के शुरू में ओसाका, निकटवर्ती हयोगो और मियागी में कोविड-19 के दैनिक मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। जापान ने तोक्यो के इलाके में 21 मार्च को आपातकाल हटा लिया था। आपातकाल कोरोना संक्रमण के मामलों को कम करने और कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों पर दबाव कम करने के उद्देश्य से लगाया गया था।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने ओसाका में तेजी से बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की थी जिनमें से कई मामले ब्रिटेन से आए वायरस से नए स्वरूप से संबंधित थे और उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते दबाव को लेकर भी चिंता जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कार्यबल की एक बैठक में प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने बृहस्पतिवार को अगले सोमवार से नए सघन निरोधक कानून के तहत तीन क्षेत्रों के लिए आपातकाल-पूर्व की स्थिति का दर्जा तय किया है। यह उपाय यहां पांच मई तक लागू रहेंगे।


सुगा ने कहा कि इन उपायों का मकसद संक्रमण को और फैलने से रोकना है जिससे हमें एक और आपातकाल की घोषणा न करनी पड़े। ओसाका शहर में 15-18 अप्रैल को एक अंतरराष्ट्रीय फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप होनी है जिसमें पांच देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। दो हफ्तों में ओसाका शहर से ओलंपिक की मशाल के गुजरने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed