{"_id":"6140fd5b20b150268e709e19","slug":"japan-expresses-concern-over-north-korea-missile-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता: जापान ने कहा- उत्तर कोरिया का मिसाइल कार्यक्रम क्षेत्र के लिए नया खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चिंता: जापान ने कहा- उत्तर कोरिया का मिसाइल कार्यक्रम क्षेत्र के लिए नया खतरा
Wed, 15 Sep 2021 01:22 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:22 AM IST
सार
जापान के अधिकारियों और कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया का सप्ताहांत में किया मिसाइल परीक्षण क्षेत्र के लिए एक ‘नया खतरा’ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का परीक्षण करने के एक दिन बाद उत्तर कोरिया की मिसाइल तथा उसके परमाणु कार्यक्रमों को लेकर जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ राजनयिकों ने मंगलवार को चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक में उत्तर कोरिया पर नीति के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि सुंग किम, कोरियाई प्रायद्वीप शांति एवं सुरक्षा मामलों के लिए दक्षिण कोरिया के विशेष प्रतिनिधि नोह क्यू-डुक और एशियाई एवं महासागरीय मामलों के लिए जापान के महानिदेशक ताकेहिरो फुनाकोशी शामिल हुए।
विज्ञापन
जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने बताया कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से पहले ही त्रिपक्षीय बैठक तय थी, लेकिन उसके बाद यह बैठक तीन देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग की पुन: पुष्टि करने और नवीनतम उत्तर कोरियाई स्थिति पर चर्चा करने का एक अच्छा अवसर होगी।
विज्ञापन