{"_id":"606cbee3d5d4751b6a29bf09","slug":"japan-ban-on-north-korea-extended-for-next-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान: उत्तर कोरिया पर लगाई पाबंदी दो साल और बढ़ाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान: उत्तर कोरिया पर लगाई पाबंदी दो साल और बढ़ाई
Wed, 07 Apr 2021 01:34 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:34 AM IST
सार
- जापान ने दोनों देशों के बीच सभी प्रकार के व्यापार पर लगा रखी है रोक
- उत्तर कोरिया में पंजीकृत पोतों को उसके बंदरगाहों में प्रवेश की अनुमति नहीं
विज्ञापन
japan flag
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ लागू प्रतिबंध की अवधि दो साल और बढ़ा दी है। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव कातसुनोबु कातो ने मंगलवार को यह घोषणा की। जापान ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि उत्तर कोरिया ने जापानी नागरिकों के अपहरण मामले का विवाद सुलझाने की दिशा में कोई प्रगति किए बिना परमाणु हथियारों का विकास जारी रखा है।
विज्ञापन
13 अप्रैल को खत्म हो रही थी अवधि, दोनों के बीच उड़ान और बंदरगाह प्रवेश भी प्रतिबंधित
बता दें कि प्रतिबंध की अवधि 13 अप्रैल को खत्म होने वाली थी। जापान ने दोनों देशों के बीच सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगा रखी है और उत्तर कोरिया में पंजीकृत पोतों को उसके बंदरगाहों में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
वे केवल मानवीय उद्देश्य से प्रवेश कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच उड़ानों पर भी प्रतिबंध है। जापान परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रमों के खिलाफ उत्तर कोरिया पर लगाए गए संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों का भी पालन करता है।
विज्ञापन
इससे पहले उत्तर कोरिया ने करीब एक साल में पहली बार 25 मार्च को दो बैलेस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया था, जिसकी जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने निंदा की थी।