{"_id":"6313f57d8c97ca01c047859f","slug":"james-webb-space-telescope-snags-its-1st-direct-photo-of-planet-outside-solar-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"James Webb Telescope: जेम्स वेब टेलिस्कोप ने पहली बार कैद की हमारे सौर मंडल के बाहर के ग्रह की तस्वीरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
James Webb Telescope: जेम्स वेब टेलिस्कोप ने पहली बार कैद की हमारे सौर मंडल के बाहर के ग्रह की तस्वीरें
Sun, 04 Sep 2022 06:17 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 04 Sep 2022 06:17 AM IST
सार
इन तस्वीरों में एक्सोप्लानेट एचआईपी65426बी दर्शाया गया है, जिसके हमारे सौरमंडल के बृहस्पति गृह से 12 गुना तक बड़े होने का अनुमान है। पृथ्वी की उम्र जहां 450 करोड़ वर्ष आंकी जाती है, वहीं यह एक्सोप्लानेट 1.5 से 2 करोड़ वर्ष ही पुराना है।
विज्ञापन
तस्वीरों में एक्सोप्लानेट एचआईपी65426बी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेम्स वेब टेलिस्कोप से पहली बार हमारे सौर मंडल के बाहर के किसी ग्रह की ली गई तस्वीरें जारी की गई हैं। इन्हें एक्सोप्लानेट कहा जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दावा किया है कि हमारी दुनिया के बाहर की ये तस्वीरें हमें पूरे खगोल विज्ञान क्षेत्र में आ रहे बदलावों को बताती हैं।
विज्ञापन
इन तस्वीरों में एक्सोप्लानेट एचआईपी65426बी दर्शाया गया है, जिसके हमारे सौरमंडल के बृहस्पति गृह से 12 गुना तक बड़े होने का अनुमान है। पृथ्वी की उम्र जहां 450 करोड़ वर्ष आंकी जाती है, वहीं यह एक्सोप्लानेट 1.5 से 2 करोड़ वर्ष ही पुराना है। एक्सोप्लानेट गैस से बना विशालकाय ग्रह है। यानी सख्त सतह नहीं होने से यह रहने योग्य नहीं है। इसकी खोज वैसे तो 2017 में की गई थी, लेकिन ताजा तस्वीरें कहीं ज्यादा स्पष्ट हैं। यह जेम्स वेब के लिए ही संभव था। इससे पहले हबल टेलिस्कोप ने भी एक्सोप्लानेट की तस्वीरें ली थीं।
विज्ञापन
एक्सोप्लानेट इतने उजले कि तस्वीर लेना मुश्किल
ब्रिटेन के एक्सेटर विश्वविद्यालय की खगोल विज्ञानी साशा हिंकले के अनुसार, एक्सोप्लानेट बेहद उजले व चमकीले होते हैं। इसके लिए इंफ्रारेड व फिल्टर उपयोग होते हैं। हर फिल्टर ग्रह के विभिन्न रूप को दर्शाता है। एचआईपी65426बी की तस्वीर भी इंफ्रारेड की चार अलग-अलग वेवलैंथ में ली गई हैं।
विज्ञापन