{"_id":"5dbff27f8ebc3e017d365b16","slug":"james-bond-villain-rm-sothebys-car-jaguar-c-x75-ready-for-auction-expected-to-fetch-1-point-2million","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेम्स बॉन्ड सीरीज की आखिरी फिल्म के विलेन की कार होगी नीलाम, साढ़े आठ करोड़ की लग सकती है बोली","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
जेम्स बॉन्ड सीरीज की आखिरी फिल्म के विलेन की कार होगी नीलाम, साढ़े आठ करोड़ की लग सकती है बोली
Mon, 04 Nov 2019 03:12 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 04 Nov 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
जगुआर सी-एक्स 75
- फोटो : Social Media
जेम्स बॉन्ड की फिल्मों से जुड़ी एक कार इन दिनों नीलामी के लिए तैयार है। बॉन्ड सीरीज की आखिरी फिल्म स्पेक्टर की यह कार 30 नवंबर को अबुधाबी में नीलाम होने जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि जेम्स बॉन्ड सीरीज में इस्तेमाल हुई कारें पहले भी नीलाम होती रही हैं। लेकिन यह कार थोड़ी खास है। दरअसल फिल्म में विलेन मिस्टर हिंक्स ने इसकी सवारी की थी।
विज्ञापन
यह कार जगुआर सी-एक्स 75 मॉडल की है। इसका स्पेशल एडीशन सिर्फ इसी फिल्म के लिए खास तौर पर बनाया गया था। 30 नवंबर को होने जा रही नीलामी में इसकी 12 लाख डॉलर (करीब साढ़े आठ करोड़ रुपए) तक की बोली लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन