{"_id":"5dcebe538ebc3e54d446f5e1","slug":"jaishankar-says-hand-over-dawood-ibrahim-and-other-wanted-if-pak-serious-about-better-ties","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक, दाऊद जैसे अपराधियों को सौंपे पाक तभी सुधरेंगे रिश्ते","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक, दाऊद जैसे अपराधियों को सौंपे पाक तभी सुधरेंगे रिश्ते
Fri, 15 Nov 2019 09:02 PM IST
अमित कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित कुमार
Updated Fri, 15 Nov 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : PTI
भारत ने पाकिस्तान से स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि दोनों देशों के रिश्ते एक ही शर्त पर सुलझ सकते हैं जब वह भारत के वांछित अपराधियों को सौंप देगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि जब तक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम जैसे अपराधियों को भारत को नहीं सौंप देता तब तक उसके साथ रिश्ते नहीं सुधर सकते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर इस्लामाबाद नई दिल्ली के साथ सहयोग के लिए गंभीर है तो उसे पाकिस्तान में रह रहे आतंकी गतिविधियों के लिए वांछित भारतीयों को सौंप देना चाहिए। फ्रांसीसी अखबार 'ले मोंडे' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकियों को भेजने वाले आरोपों को कभी नकारता नहीं है।
विज्ञापन
जयशंकर ने कहा, 'पाकिस्तान के साथ रिश्ते बनाए रखना ‘कठिन’ बना हुआ है क्योंकि वह भारत के खिलाफ आतंकवाद का खुले तौर पर इस्तेमाल करता है। पाकिस्तान ने आतंकी उद्योग विकसित किया है और भारत में हमले के लिए आतंकवादी भेजता है।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'अब मुझे बताओ कि कौन सा देश अपने उस पड़ोसी के साथ बातचीत करने को तैयार होगा जो उसके खिलाफ आतंकवाद का खुलेआम समर्थन करता है।' पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के हालिया बयान कि ‘भारत के साथ संबंध शून्य के करीब हैं’ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह टिप्पणी की।