फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaishankar discusses bilateral cooperation, issue of trafficking of Indian nationals with Laos PM news update

Laos: जयशंकर ने लाओस के PM सिफांडोन से की मुलाकात, भारतीय नागरिकों की तस्करी के मुद्दे पर की चर्चा

Sat, 27 Jul 2024 10:13 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियनतियाने (लाओस)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियनतियाने (लाओस) Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 27 Jul 2024 10:13 AM IST
सार

विदेश मंत्री जयशंकर दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) की बैठकों में भाग लेने के लिए लाओस की राजधानी में मौजूद हैं। उन्होंने बैठक में भाग लेने वाले साथी विदेश मंत्रियों के साथ-साथ लाओस के पीएम सिफांडोन से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
Jaishankar discusses bilateral cooperation, issue of trafficking of Indian nationals with Laos PM news update
लाओस के पीएम सिफांडोन से मुलाकात करते विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : एक्स/@DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफांडोन से वियनतियाने में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दक्षिण पूर्व एशियाई देश में साइबर घोटाला केंद्रों के जरिए भारतीय नागरिकों की तस्करी का मुद्दा उठाया तथा रक्षा एवं ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में विकास साझेदारी और सहयोग पर चर्चा की।

विज्ञापन


बता दें, फिलहाल जयशंकर दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) की बैठकों में भाग लेने के लिए लाओस की राजधानी में मौजूद हैं। उन्होंने बैठक में भाग लेने वाले साथी विदेश मंत्रियों के साथ-साथ सिफांडोन से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन


इन मुद्दों पर हुई चर्चा
विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'लाओस के पीएम सोनेक्से सिफांडोन से मुलाकात करते हुए खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक बधाई दी। रक्षा, विरासत संरक्षण, ऊर्जा, डिजिटल और क्षमता निर्माण में हमारी विकास साझेदारी और सहयोग पर चर्चा की।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों को बचाने के लिए पीडीआर सरकार की सराहना की
उन्होंने कहा कि वह घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए सिफांडोन के मार्गदर्शन को महत्व देते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'लाओस के प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मैंने साइबर घोटाला केंद्रों के जरिए भारतीय नागरिकों की तस्करी का मुद्दा उठाया। हमारे नागरिकों को बचाने के लिए पीडीआर सरकार के निरंतर सहयोग की सराहना करते हैं।'

उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड के विदेश मंत्रियों के साथ भी इस मामले पर चर्चा की। लाओस में भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि 13 भारतीयों को बचाया गया है, जिन्हें लाओस के कुछ साइबर धोखाधड़ी केंद्रों के जरिए फंसाया गया था। अब तक दूतावास ने 518 भारतीयों को बचाया है। दूतावास ने भारतीयों को नौकरी की फर्जी पेशकश के प्रति आगाह करते हुए एक एडवाइजरी भी जारी की है। 


कौन-कौन आसियान के सदस्य?
आसियान के 10 सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया हैं। जयशंकर ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष विंस्टन पीटर्स से मुलाकात की और शिक्षा, कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशांत द्वीप समूह और क्रिकेट पर चर्चा की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed