{"_id":"5d7027138ebc3e01390a6d01","slug":"jaipur-literature-festival-september-13-14-in-houston-many-veterans-will-be-involved","type":"story","status":"publish","title_hn":"ह्यूस्टन में 13-14 सितंबर को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, मनीषा कोइराला समेत कई दिग्गज होंगे शामिल ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ह्यूस्टन में 13-14 सितंबर को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, मनीषा कोइराला समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
Thu, 05 Sep 2019 02:35 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के ह्यूस्टन में 13-14 सितंबर को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) के दूसरे सत्र का आयोजन किया जाएगा। दुनियाभर में सबसे बड़े साहित्य उत्सवों में से एक माना जाने वाला जेएलएफ ह्यूस्टन के बाद न्यूयॉर्क में 17-18 सितंबर को और 21-22 सितंबर को कोलोराडो में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
टीमवर्क आर्ट्स एंड फेस्टिवल प्रोड्यूसर के प्रबंध निदेशक संजय रॉय ने कहा, ‘जेएलएफ पश्चिम और पूर्व के वक्ताओं को एक साथ लाता है। हम किताब की थीम से निकलने वाले मुद्दों पर चर्चा और बहस करते हैं तथा इन मुद्दों को स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण के संदर्भ में रखते हैं।’
विज्ञापन
ह्यूस्टन में इस उत्सव में भाग लेने वालों में मशहूर लेखक बापसी सिधवा, बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला, चंद्रहास चौधरी, चित्रा बनर्जी दीवाकरुणी, डेनियल आर्नोल्ड, देबोराह म्यूटन, एडवर्ड कैरी, लेसी एम जॉनसन, लॉरेंस राइट, मार्कण्ड आर परांजपे, मैट जॉनसन और माइक मैगी शामिल हैं। इस कार्यक्रम का आरंभ और समापन संगीत प्रस्तुति के साथ होगा और साथ ही पैनल चर्चा भी होगी।
विज्ञापन