फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jailed Saudi princess who begged King Salman for freedom fears she will catch coronavirus

जेल में बंद सऊदी की प्रिंसेज ने जताई कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका

Tue, 05 May 2020 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 05 May 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Jailed Saudi princess who begged King Salman for freedom fears she will catch coronavirus
प्रिंसेज बस्माह बिंत सऊद - फोटो : ट्विटर

किंग सलमान की आजादी की मांग करने वाली जेल में बंद सऊदी की एक राजकुमारी ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई है। उन्होंने यह बात हाल ही में जेल में कोरोना संक्रमण फैलने की घटना के बाद कही। 

विज्ञापन


डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक उनके परिवार के एक करीबी ने बताया कि बिजनेस वुमेन और शाही परिवार की सदस्य प्रिंसेज बस्माह बिंत सऊद (56) को पिछले साल मार्च में गिरफ्तार किया गया था, जब वह इलाज के लिए स्विट्जरलैंड जानेवाली थीं। 
विज्ञापन


पिछले महीने उनके ट्विटर हैंडल से एक पत्र ट्वीट किया गया था दिसमें दावा किया गया था कि उनका अपहरण किया गया है और उनकी 28 साल की बेटी सुहूद-अल-शरीफ के साथ जेल में बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मदद की अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि प्रिंसेज या सुहूद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है और उनका पता भी नहीं चल रहा है। कहा जा रहा है कि वह उच्च सुरक्षा वाली अल-हेयर जेल में बंद हैं, इस जेल को आतंकियों और राजनीतिक कैदियों को बंद करने के लिए जाना जाता है। 
संजय

कहा जा रहा है कि सुहूद ने शाही परिवार को फोन पर बताया है कि जेल अधिकारियों ने जेल में कोरोना वायरस के मामले होने की चेतावनी दी है। उनके परिवार के सदस्य ने कहा है कि स्वास्थ्य समस्याएं होने के चलते प्रिंसेज की मृत्यु भी हो सकती है। वहीं, उनके परिवार के करीबी दो सूत्रों ने बताया कि उनके ट्विटर अकाउंट को सऊदी अरब में किसी ने हैक किया था। 


वहीं, अल हेयर जेल में कोरोना संक्रमण फैलने की खबरों के बाद उनके परिजनों का भय और बढ़ गया है। सऊदी अरब सरकार के मुताबिक वहां कोरोना वायरस संक्रमण के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। दूसरी ओर सरकार ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed