फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jagmeet Singh led party in Canada withdraws support to PM Justin Trudeau Government news in hindi

Canada: कनाडाई पीएम ट्रूडो की बढ़ीं मुश्किलें! NDP ने सरकार से वापस लिया समर्थन; कहा- लोगों को निराश किया

Thu, 05 Sep 2024 10:24 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटेवा Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 05 Sep 2024 10:24 AM IST
सार

जगमीत सिंह ने कहा कि कनाडाई पीएम ने बार-बार साबित किया है कि वह हमेशा कॉर्पोरेट के लालच के आगे झुकेंगे। लिबरल पार्टी ने लोगों को निराश किया है।

विज्ञापन
Jagmeet Singh led party in Canada withdraws support to PM Justin Trudeau Government news in hindi
जगमीत सिंह और जस्टिन ट्रूडो - फोटो : एएनआई

विस्तार

कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता जगमीत सिंह ने एलान किया कि वह प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार से अपना समर्थन वापस ले रहे हैं। 

विज्ञापन


विश्वास समझौते को किया खत्म
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनडीपी नेता ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की। उन्होंने कहा कि ट्रूडो की लिबरल सरकार के साथ उनकी पार्टी द्वारा किए गए आपूर्ति और विश्वास समझौते को खत्म कर दिया है। 
विज्ञापन


साल 2022 में हुआ था समझौता
साल 2015 में पहली बार नवंबर में ट्रूडो ने पदभार संभाला था। इसके बाद 2022 में दोनों नेताओं के बीच सौदा हुआ, जो जून 2025 तक चलने वाला है। इससे अल्पसंख्यक लिबरल सरकार का अस्तित्व बना रहेगा। संघीय स्तर पर दो पक्षों के बीच इस तरह का पहला औपचारिक समझौता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने लोगों को निराश किया
सिंह ने ट्रूडो पर विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी का मुकाबला नहीं कर पाने का आरोप लगाया। दरअसल, पोल संकेत देते हैं कि अक्तूबर 2025 के अंत तक होने वाले चुनाव को कंजर्वेटिव पार्टी आसानी से जीतने के लिए तैयार हैं। वीडियो में सिंह ने कहा कि कनाडाई पीएम ने बार-बार साबित किया है कि वह हमेशा कॉर्पोरेट के लालच के आगे झुकेंगे। लिबरल पार्टी ने लोगों को निराश किया है। वे कनाडाई लोगों से एक और मौके के लायक नहीं हैं। 

लोगों से कटौती कर बड़ी कंपनियों को देंगे लाभ: सिंह 
एनडीपी नेता ने आगे आने वाले समय में बड़ी लड़ाई को लेकर बात की। उन्होंने कंजर्वेटिव और उसके नेता पियरे पोलीवरे से कटौती का खतरा बताया। श्रमिकों, सेवानिवृत्त, युवाओं, रोगियों, परिवारों से कटौती करके वह बड़ी कंपनियों और अमीर सीईओ को अधिक लाभ देने की कोशिश करेंगे। 




क्या बोले कनाडाई पीएम?
सिंह के अलग होने के एलान के बाद, ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार सामर्थ्य संकट और जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है। कनाडाई पीएम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगला चुनाव अगली शरद ऋतु तक नहीं होगा ताकि उनकी सरकार के पास फार्माकेयर, दंत चिकित्सा देखभाल और स्कूल खाद्य कार्यक्रमों पर आगे बढ़ने का समय मिल सके।

एनडीपी के नेता जगमीत सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। प्रत्येक विश्वास प्रस्ताव के साथ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान भी विचाराधीन रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed