{"_id":"6396393bcbf91f49055260ca","slug":"italy-gunman-opened-fire-at-a-bar-in-rome-accused-detained-peoples-killed-and-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Italy: रोम में एक बार में बंदूकधारी ने की फायरिंग, इटली के पीएम की दोस्त समेत तीन महिलाओं की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Italy: रोम में एक बार में बंदूकधारी ने की फायरिंग, इटली के पीएम की दोस्त समेत तीन महिलाओं की मौत
Mon, 12 Dec 2022 07:17 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, रोम।
एएनआई, रोम।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:17 AM IST
सार
मरने वालों में इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की एक दोस्त सहित तीन महिलाएं हैं। मेलोनी ने रविवार शाम इंस्टाग्राम पर पीड़ितों में से एक निकोलेटा गोलिसानो के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली की राजधानी रोम में रविवार शाम एक बार में एक बंदूकधारी द्वारा गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इतालवी मीडिया के हवाले से बताया कि रोम के एक बार में एक अपार्टमेंट ब्लॉक के निवासियों की बैठक चल रही थी, बैठक के दौरान एक व्यक्ति बंदूक लेकर वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मरने वालों में इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की एक दोस्त सहित तीन महिलाएं हैं। मेलोनी ने रविवार शाम इंस्टाग्राम पर पीड़ितों में से एक निकोलेटा गोलिसानो के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। मेलोनी ने तस्वीर के साथ लिखा, "मेरे लिए वह हमेशा इसी तरह खूबसूरत और खुश रहेंगी। उनका इस तरह मरना ठीक नहीं है।" पीएम मेलोनी ने कहा कि जिस शूटिंग रेंज से संदिग्ध ने हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक ली थी, उसे बंद कर दिया गया है और अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में एक 57 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे शहर के फिदीन जिले में एक बार में आयोजित बैठक में गोली मारने के बाद अन्य लोगों द्वारा दबोच लिया गया था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने राय न्यूज को बताया कि संदिग्ध एक स्थानीय व्यक्ति था जिसका रेजिडेंट्स एसोसिएशन के साथ कई बार विवाद हुआ था।
विज्ञापन
इतालवी समाचार एजेंसी अंसा ने एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा कि वह कमरे में आया, दरवाजा बंद किया और चिल्लाया 'मैं तुम्हें मार दूंगा' और फिर गोली चलाना शुरू कर दिया। गोली लगने से चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।