{"_id":"5fa8e9ae8ebc3e9bf8520608","slug":"ita-is-likely-to-turn-into-a-severe-storm-and-reach-florida","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इटा’ के प्रचंड तूफान में तब्दील होने और फ्लोरिडा पहुंचने की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
‘इटा’ के प्रचंड तूफान में तब्दील होने और फ्लोरिडा पहुंचने की आशंका
Mon, 09 Nov 2020 12:33 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हवाना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हवाना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
तूफान
- फोटो : सीएनएन
ऊष्णकटिबंधीय तूफान ‘इटा’ रविवार को क्यूबा में कहर मचाने के बाद अब फ्लोरिडा के दक्षिणी ओर बढ़ रहा है, जहां अधिकारियों ने तूफान से निपटने की तैयारियां कर ली है। इस तूफान से मेक्सिको और मध्य अमेरिका में कई लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग लापता हैं।
विज्ञापन
मियामी के ‘यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने फ्लोरिडा खाड़ी सहित ओशन रीफ से ड्राई टॉर्टुगास तक तूफान और आंधी की चेतावनी जारी की है, जहां तूफान के रविवार रात या सोमवार तड़के पहुंचने का अनुमान है। फ्लोरिडा अधिकारियों ने ‘बीच’ (तट) , बंदरगाह , कोविड जांच केंद्रों, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद कर दिया है और लोगों से सड़कों से दूर रहने को कहा गया है। निचले इलाकों के लोगों के लिए मियामी और फ्लोरिडा में कई आश्रय स्थल भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन