फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli president picks Benjamin Netanyahu to form government

इस्राइल : सरकार गठन के लिए राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को चुना

Wed, 07 Apr 2021 02:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, येरूशलम
एजेंसी, येरूशलम Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Apr 2021 02:21 AM IST
सार

  • राष्ट्रपति ने कहा- किसी के पास बहुमत नहीं, लेकिन नेतन्याहू के पास ज्यादा संभावना

विज्ञापन
Israeli president picks Benjamin Netanyahu to form government
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल के राष्ट्रपति रुवन रिवलिन ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को देश की बिखरी हुई संसद में सरकार का गठन करने का मुश्किल काम सौंपा है। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पीएम नेतन्याहू को संसद में बहुमत परीक्षण के लिए एक और मौका मिला है। राष्ट्रपति ने माना कि 120 सीटों वाली कीसेट (इस्राइल संसद) में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं है लेकिन नेतन्याहू के पास थोड़ी अधिक संभावना है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रिवलिन ने अपने एलान के दौरान यह भी स्वीकार किया कि कई लोग मानते हैं कि नेतन्याहू अपनी कानूनी समस्याओं में घिरे होने के चलते सेवा करने के योग्य नहीं हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि नेतन्याहू को प्रधानमंत्री के रूप में काम करने से रोकने के लिए कानून में कुछ भी नहीं है। ऐसे में नवनिर्वाचित संसद में 13 दलों के साथ परामर्श के बाद राष्ट्रपति ने माना कि नेतन्याहू के पास नई सरकार के गठन के लिए प्रत्याशी बनने का सबसे अच्छा अवसर है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा, किसी भी उम्मीदवार के पास देश की सरकार बनाने का वास्तविक मौका नहीं है, लेकिन नेतन्याहू के पास थोड़ी अधिक संभावना है और इसीलिए मैंने उन्हें काम सौंपने का फैसला किया है। नेतन्याहू के पास अपने मुकदमे के दौरान गठबंधन बनाने के लिए छह सप्ताह तक का समय है। वह सरकार गठन के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय भी मांग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश को पांचवें चुनाव में झोंकने से बचें
इस्राइल में पिछले दो साल से भी कम समय में चार बार चुनाव हो चुके हैं, लेकिन 23 मार्च को हुए चुनाव में कोई भी दल बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सका है। ऐसे में राष्ट्रपति रुवन रिवलिन ने कहा कि नई संसद की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है क्योंकि देश को अब एक और पांचवें चुनाव में झोंकने से बचना चाहिए। 


52 सांसदों ने की सिफारिश
इस्राइली राष्ट्रपति द्वारा किए गए परामर्श में 52 सांसदों ने नेतन्याहू के नाम की सिफारिशें कीं। पूर्व वित्त मंत्री यार लैपिड की 45 सांसदों और पूर्व रक्षा मंत्री नफ्ताली बैनेट की सात सांसदों वाली पार्टी ने उनके नाम की सिफारिश की है। बता दें कि नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार व रिश्वत के मामले चल रहे हैं लेकिन अब तक उन पर आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। जबकि नेतन्याहू ने उन पर लगे आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed