फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli President Isaac Herzog praised Prime Minister Narendra Modi for condemning Hamas attack

Israel-India: राष्ट्रपति हर्जोग ने पीएम मोदी की तारीफ की, बोले- हमास हमले की निंदा करने वाले वह पहले नेता

Wed, 22 May 2024 07:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 22 May 2024 07:30 AM IST
सार

दिल्ली में मंगलवार को इस्राइल राष्ट्रीय दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसे इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और इस्राइल की साझेदारी मजबूत व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों तक ही सीमित नहीं है, यह सार्थक सांस्कृतिक, शैक्षणिक, तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों में भी है। 

विज्ञापन
Israeli President Isaac Herzog praised Prime Minister Narendra Modi for condemning Hamas attack
Israeli President Isaac Herzog - फोटो : Twitter

विस्तार

इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने सात अक्तूबर को हुए हमास के हमले की निंदा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है और इस्राइल सबसे छोटे देशों में से एक। फिर भी हम दोनों पूरी तरह से आधुनिक राष्ट्र हैं, जो दृढ़ लोकतांत्रितक आदर्शों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हम आपस में बहुत कुछ साझा करते हैं।  

विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली में मंगलवार को इस्राइल राष्ट्रीय दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसे इस्राइल के राष्ट्रपति हर्जोग ने वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा, भारत और इस्राइल की साझेदारी मजबूत व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों से लेकर सार्थक सांस्कृतिक, शैक्षणिक, तकनीकी और वैज्ञानिक आदान-प्रदान तक है। बेशक, हमारे साझा संबंध संकट के समय में अतिरिक्त अर्थ रखते हैं, लेकिन सात अक्तूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले में हुए नरसंहार की निंदा करने वाले विश्व नेताओं में से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले हैं। वह इतिहास के सही पक्ष पर खड़े रहे। मैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।  

विज्ञापन

हर्जोग ने आगे कहा, ‘जैसे-जैसे आपका लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था बढ़ती है, वैश्विक नेतृत्व में आपकी भूमिका बढ़ती है और विस्तारित होती है’ प्रधानमंत्री मोदी के इस तथ्य की हम इस्राइल में सराहना और स्वागत करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत स्वयं सीमा पार आतंकवाद का शिकार: क्वात्रा 
इससे पहले भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, हम इस्राइल की आजादी के एक और वर्ष को मना रहे हैं, लेकिन हमारा दिल हाल की घटनाओं के बोझ से भारी है। 7 अक्टूबर को हुए आतंकी हमलों ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है भारत स्वयं सीमा पार आतंकवाद का शिकार है और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य-सहिष्णुता का दृष्टिकोण रखता है, आतंक के कृत्यों के लिए कोई औचित्य नहीं हो सकता है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं बंधकों और निर्दोष लोगों के परिवारों के साथ हैं। 

भारत से मिला समर्थन आश्चर्य से कम नहीं 
वहीं, भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा, सात अक्तूबर को हुए हमास के हमले के बाद भारत सरकार और लोग इस्राइल के पक्ष में खड़े हैं और यह हम कभी नहीं भूलेंगे। यहां हमें जितना समर्थन मिला, वह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। मुझे लगता है कि यह इस बात का प्रतिबिंब है कि भारत स्वयं कई वर्षों से आतंक का शिकार रहा है, लेकिन इससे भी अधिक, मुझे लगता है कि यह भारत और इस्राइल के बीच विशेष संबंधों का एक संकेत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed