{"_id":"6223a862dd41344e0d3f830e","slug":"israeli-pm-naftali-bennett-meets-vladimir-putin-in-moscow-to-discuss-ukraine-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: यूक्रेन संकट के बीच इस्राइल के पीएम नफ्ताली बेनेट ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, युद्ध को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: यूक्रेन संकट के बीच इस्राइल के पीएम नफ्ताली बेनेट ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, युद्ध को लेकर हुई चर्चा
Sun, 06 Mar 2022 12:08 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:08 AM IST
सार
बेनेट के प्रवक्ता ने इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने शनिवार को क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन संकट पर चर्चा की है। रूसी प्रवासियों की पर्याप्त आबादी वाले इस्राइल ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष में मध्यस्थता करने की पेशकश की है।
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट।
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमले के अबतक 10 दिन हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच दो दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन वार्ता का परिणाम बेनतीजा रहा है। इसी बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मॉस्को में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन संकट को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
बेनेट के प्रवक्ता ने इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने शनिवार को क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन संकट पर चर्चा की है। रूसी प्रवासियों की पर्याप्त आबादी वाले इस्राइल ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष में मध्यस्थता करने की पेशकश की है। इस्राइल पहले भी इस विवाद के समाधान के लिए मध्यस्थता की पेशकश कर चुका है।
विज्ञापन
हालांकि अमेरिका के करीबी सहयोगी इस्राइल ने रूसी आक्रमण की निंदा और कीव के साथ एकजुटता व्यक्त कर चुका है। साथ ही इस्राइल ने यूक्रेन को मानवीय सहायता भी भेजी है। इस्राइल ने कहा है कि वह यूक्रेन संकट को कम करने में मदद करने की उम्मीद में मास्को के साथ संपर्क बनाए रखेगा।
विज्ञापन
इस्राइल सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद को मास्को द्वारा दिए जा रहे सैन्य समर्थन के प्रति भी जागरूक है। इस्राइल सीरिया में नियमित रूप से ईरानी और हिज्बुल्लाह सैन्य ठिकानों पर हमला करता रहता है। मास्को के साथ इस्राइल के संपर्क होने की वजह से रूसी और इस्राइली सेनाओं को आपस में गोलीबारी करने से बचाता है।
उनके प्रवक्ता ने कहा कि बेनेट एक धार्मिक यहूदी हैं, उन्होंने सब्बाथ के कानून (यहूदियों के लिए शनिवार साप्ताहिक विश्राम और ईश्वर-प्रार्थना का दिन होता है) का उल्लंघन करते हुए रूस के लिए उड़ान भरी क्योंकि यहूदी धर्म इसकी अनुमति देता है, जब इसका उद्देश्य मानव जीवन को संरक्षित करना है।