फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli army orders amid war against Hamas, asks people of Gaza to vacate Rafah city

Gaza Strip: हमास के खिलाफ युद्ध के बीच इस्राइली सेना का आदेश, गाजा के लोगों से राफा शहर खाली करने के लिए कहा

Mon, 31 Mar 2025 12:59 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेर अल-बलाह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेर अल-बलाह Published by: बशु जैन Updated Mon, 31 Mar 2025 12:59 PM IST
सार

पिछले सप्ताह इस्राइल ने हमास के साथ अपने युद्धविराम को समाप्त कर दिया था। इसके बाद इस्राइल ने गाजा पट्टी में हमले शुरू किए। अब इस्राइली सेना ने लोगों से गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर राफा के अधिकांश हिस्से को खाली करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Israeli army orders amid war against Hamas, asks people of Gaza to vacate Rafah city
इस्राइली सेना। - फोटो : X/@IDF

विस्तार

युद्ध विराम समाप्त होने के बाद इस्राइल लगातार हमास के खिलाफ हमले कर रहा है। गाजा पट्टी में लगातार इस्राइल की ओर से बमबारी की जा रही है। इस बीच इस्राइली सेना ने लोगों से गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर राफा के अधिकांश हिस्से को खाली करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले इस्राइली सेना ने गाजा शहर के कुछ हिस्सों को खाली करने का आदेश दिया था। लोगों को जीतून, तेल अल-हवा और अन्य इलाके खाली करने के लिए कहा था। यहां इस्राइली सेना ने 17 महीने के युद्ध के दौरान पिछले ऑपरेशन किए हैं। सेना ने कहा कि वह जल्द ही क्षेत्र से रॉकेट फायर का जवाब देगी और निवासियों को दक्षिण की ओर जाने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्राइल के जहाज को निशाना बनाने की धमकी पर यमन में अमेरिका का हवाई हमला, हूती विद्रोही की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने सीमा पर एक रणनीतिक बफर जोन पर कब्जा कर लिया और युद्धविराम समझौते के अनुसार वहां से वापस नहीं लौटी। इस्राइल ने कहा कि हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए उसे वहां अपनी मौजूदगी बनाए रखने की जरूरत है।

पिछले सप्ताह इस्राइल ने हमास के साथ अपने युद्धविराम को समाप्त कर दिया था। इसके बाद इस्राइल ने गाजा पट्टी में हमले शुरू किए। इसमें सैकड़ों फलस्तीनी मारे गए थे। इस्राइल ने तब तक सैन्य दबाव बढ़ाने की कसम खाई है जब तक कि हमास शेष 59 बंधकों को वापस नहीं कर देता। इस्राइल ने यह भी मांग की है कि हमास निरस्त हो जाए और अपने नेताओं को निर्वासन में भेज दे। हमास ने कहा है कि वह स्थायी युद्धविराम और गाजा से इस्राइल की पूर्ण वापसी के बिना शेष बंधकों को रिहा नहीं करेगा।


ये भी पढ़ें: इस्राइल-हमास की जंग में खुशियां खाक, गाजा में खाद्य आपूर्ति ठप, फलस्तीनी बोले- यह दुख की ईद

नेतन्याहू ने नए घरेलू सुरक्षा प्रमुख को नामित किया
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नए घरेलू सुरक्षा प्रमुख को नामित किया है। उन्होंने मौजूदा सुरक्षा प्रमुख को बर्खास्त कर दिया। नेतन्याहू ने सोमवार को पूर्व नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल एली शारविट को फलस्तीनी आतंकवादी समूहों के हमलों की निगरानी और विफल करने वाली एजेंसी का प्रमुख बनाया है। इससे पहले नेतन्याहू ने शिन बेट प्रमुख रोनेन बार को बर्खास्त कर दिया। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने हमास के सात अक्तूबर, 2023 के हमलों और युद्धविराम वार्ता पर असहमति के कारण विश्वास खो दिया है। वहीं आलोचकों ने कहा कि बर्खास्तगी ने इस्राइल के स्वतंत्र राज्य संस्थानों को कमजोर कर दिया है। 

इस्राइल पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया
इस्राइल पुलिस ने कतर और इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के बीच संबंधों की जांच के सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदिग्धों का नाम नहीं बताया। पुलिस उन आरोपों की जांच कर रही है, कि कतर ने जनसंपर्क अभियानों का प्रबंधन करने के लिए नेतन्याहू के लिए कुछ लोगों को काम पर रखा था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed