फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli airstrike kills 10 people, half of them children mediators try to restart ceasefire

Gaza: इस्राइली हवाई हमले में 10 लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में 50 से अधिक मारे गए; युद्धविराम की कोशिशें जारी

Sat, 26 Apr 2025 09:10 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा सिटी Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 09:10 PM IST
सार

गाजा में पिछले 24 घंटे में इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी है, जबकि अरब मध्यस्थ युद्धविराम वार्ता को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। गाजा शहर के पश्चिमी इलाके में शनिवार तड़के हुए हवाई हमले में एक तीन मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Israeli airstrike kills 10 people, half of them children mediators try to restart ceasefire
- फोटो : एएनआई

विस्तार

गाजा सिटी में शनिवार को एक इस्राइली हवाई हमले में एक तीन मंजिला मकान को पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इस हमले में  कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई ।जिनमें आधे बच्चे थे। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में इस्राइली हमलों में कम से कम 49 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


गाजा सिटी के पश्चिमी इलाके में तड़के हुए इस हमले में मारे गए लोगों में तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल थे। शवों को शिफा अस्पताल लाया गया। अपना पूरा परिवार खोने वाले सईद अल-ख़ौर ने कहा,  उनमें से कोई भी प्रतिरोध का हिस्सा नहीं था। रात 1 बजे से अब तक हम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के अवशेष निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने कहा कि उन्होंने एक हमास के लड़ाके को निशाना बनाया था और वह जिस घर में मौजूद था, वह इमारत ढह गई। गाजा सिटी के समुद्र तट के किनारे स्थित शाती शरणार्थी शिविर में भी तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। हमास ने शनिवार को कहा कि उसने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को काहिरा भेजा है ताकि पिछले महीने इजरायली बमबारी से टूटे युद्धविराम को फिर से बहाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा में इस्राइली हमलों में 49 की मौत
गाजा में पिछले 24 घंटे में इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी है, जबकि अरब मध्यस्थ युद्धविराम वार्ता को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। गाजा शहर के पश्चिमी इलाके में शनिवार तड़के हुए हवाई हमले में एक तीन मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है और शहर के तटीय इलाके शती शरणार्थी शिविर में तीन और लोगों के मारे जाने की भी जानकारी दी है। इस्राइल ने अभी तक इन हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


Iran Explosion: ईरान के बंदर अब्बास में पोर्ट पर हुआ भीषण धमाका; अब तक चार लोगों की मौत, 500 से ज्यादा घायल

युद्धविराम वार्ता फिर शुरू करने के प्रयास जारी

इन हमलों के बीच हमास ने शनिवार को कहा कि उसने काहिरा में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा है, जो युद्धविराम वार्ता को फिर से शुरू करने की कोशिश करेगा। इस्राइल ने पिछले महीने हमास के साथ युद्धविराम समाप्त कर दिया था और उसने सभी बंधकों को वापसी तक युद्ध जारी रखने की प्रतिज्ञा की है। हमास ने कहा है कि वह दर्जनों बंधकों को केवल फलस्तीनी कैदियों की रिहाई, इस्राइली सेनाओं की पूर्ण वापसी और स्थायी युद्धविराम के बदले में ही छोड़ेगा। हमास ने कहा कि उसका प्रतिनिधिमंडल मिस्र के अधिकारियों के साथ गाजा से इस्राइली सेनाओं की पूर्ण वापसी और पुनर्निर्माण सहित युद्ध समाप्त करने के अपने प्रस्ताव पर चर्चा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed