फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel wildfire national emergency declare thousands of people evacuate

Israel: इस्राइल के जंगलों में लगी भीषण आग, राष्ट्रीय आपातकाल लागू, लोग मकान छोड़कर भागे

Thu, 01 May 2025 11:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 May 2025 11:57 AM IST
सार

लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना को तैनात किया गया है। इस्राइल की आपातकालीन चिकित्सा सेवा के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 13 लोग जलने और धुएं के कारण अस्पताल में भर्ती हुए। इस आग को इस्राइल के इतिहास की सबसे बड़ी जंगलों की आग माना जा रहा है।

विज्ञापन
israel wildfire national emergency declare thousands of people evacuate
इस्राइल के जंगलों में लगी भीषण आग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल के यरूशलम के बाहरी जंगली इलाकों में भीषण आग लगी है। आग इस कदर फैल गई है कि सरकार को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करना पड़ा है। आग के चलते यरूशलम के आसमान में धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है। जंगलों की इस आग को इस्राइल के इतिहास की सबसे भीषण आग बताया जा रहा है। गर्म मौसम और तेज हवाओं के चलते यह आग भड़क गई है और तेजी से फैल रही है। 
विज्ञापन


इस्राइली पीएम बोले- अभी यरूशलम को बचाना उनकी प्राथमिकता
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी जारी की है कि आग तेजी से यरूशलम की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अभी उनकी प्राथमिकता यरूशलम को बचाना है। मौके पर भारी संख्या में अग्निशमन दल के लोग मौजूद हैं और आग को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि तेज हवाओं के चलते कोशिश सफल नहीं हो पा रही है। आग को देखते हुए लोग सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। अगर यह आग यरूशलम पहुंचती है तो इससे भयंकर नुकसान हो सकता है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Yemen Air Strike: 'अमेरिकी एफ-18 लड़ाकू विमान को मार गिराया', हवाई हमलों के जवाब में हूतियों का बड़ा दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना को तैनात किया गया है। इस्राइल की आपातकालीन चिकित्सा सेवा के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 13 लोग जलने और धुएं के कारण अस्पताल में भर्ती हुए। इस आग को इस्राइल के इतिहास की सबसे बड़ी जंगलों की आग माना जा रहा है। आग के चलते तेल अवीव और यरूशलम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। कई लोग अपने घरों और वाहनों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर भाग गए हैं। 

ये भी पढ़ें- Pakistan: कौन है बड़बोली सांसद पलवाशा मोहम्मद जई खान? जिसने कहा- बाबरी की पहली ईंट पाकिस्तानी सैनिक लगाएंगे

साल 2010 में लगी आग से भी ज्याद नुकसान की आशंका
इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन ग्वीर का कहना है कि आगजनी के चलते यह आग लगी हो सकती है। पुलिस ने पूर्वी यरूशलम में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। आरोप है कि इस व्यक्ति ने एक खेत में आग लगाने की कोशिश की थी। आग को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के राष्ट्रीय उद्यान और जंगलों तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया गया है। रेल मार्ग भी बंद कर दिए गए हैं। इस्राइल की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है, जिसके बाद इटली, क्रोएशिया और उत्तरी मैसेडोनिया से मदद आई है। इस्राइल में लगी इस आग की तुलना साल 2010 में माउंट कार्मेल में लगी विनाशकारी आग से की जा रही है। उस आग में 44 लोगों की जान चली गई थी और 12000 एकड़ से ज्यादा जमीन जलकर तबाह हो गई थी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed