फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel: Two flash bombs were fired towards Israeli PM Benjamin Netanyahu home Israeli town of Caesarea

Israel: एक महीने में दूसरी बार PM नेतन्याहू के घर पर हमले की कोशिश, पहले ड्रोन तो अब फ्लैश बम से बनाया निशाना

Sun, 17 Nov 2024 07:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Nov 2024 07:39 AM IST
सार

घटना से पहले 19 अक्तूबर को इसी आवास को निशाना बनाया गया था। तब इस पर ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश की गई थी। इसकी जिम्मेदारी  ईरान समर्थित हिजबुल्ला ने ली थी। तब नेतन्याहू ने हिजबुल्ला पर उनकी और उनकी पत्नी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Israel: Two flash bombs were fired towards Israeli PM Benjamin Netanyahu home Israeli town of Caesarea
इस्राइल के पीएम के आवास पर हमला - फोटो : X/@sentdefender

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर को बम से निशाना बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तरी इस्राइली शहर कैसरिया में नेतन्याहू के घर की ओर दो फ्लैश बम दागे गए। गनीमत रही कि बम घर के बाहर बगीचे में ही गिर गए। पुलिस ने बताया कि घर पर कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

विज्ञापन


पिछले महीने भी किया गया हमला
इस घटना से पहले 19 अक्तूबर को इसी आवास को निशाना बनाया गया था। तब इस पर ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश की गई थी। इसकी जिम्मेदारी  ईरान समर्थित हिजबुल्ला ने ली थी। तब नेतन्याहू ने हिजबुल्ला पर उनकी और उनकी पत्नी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। बता दें कि 23 सितंबर के बाद से इस्राइल ने लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति समेत मंत्रियों ने की निंदा
घटना की राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने निंदा की। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि अब हद की सीमा पार हो चुकी है। अब सब्र का बांध टूट चुका है। उन्होंने सुरक्षा और न्यायिक एजेंसियों से जरूरी और कठोर कदम उठाने को कहा है। नेतन्याहू सरकार में मंत्री इतामार बेन-गविर ने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई ने सभी हदों को पार कर दिया है। उनके घर पर फ्लैश बम दागना हमारे सब्र की परीक्षा लेने जैसा है।


सुरक्षा एजेंसियों ने क्या कहा?
सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि शनिवार को कैसरिया शहर में स्थित नेतन्याहू के आवास के पास दो बम गिराए गए। यह घटना काफी गंभीर है। पुलिस और शिन बेट आंतरिक सुरक्षा एजेंसी के संयुक्त बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री के आवास के बाहर गार्डन में दो फ्लेयर्स गिरे। घटना के समय प्रधानमंत्री और उनका परिवार घर में नहीं था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह एक गंभीर घटना है और इसके गंभीर परिणाम होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed