{"_id":"5f5e41bf05baa54521534da1","slug":"israel-thousands-of-protesters-outside-residence-of-pm-netanyahu-demanding-his-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्रायल: प्रधानमंत्री नेतन्याहू के आवास के बाहर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी, मांगा इस्तीफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्रायल: प्रधानमंत्री नेतन्याहू के आवास के बाहर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी, मांगा इस्तीफा
Sun, 13 Sep 2020 09:28 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को (स्थानीय समयानुसार) केंद्रीय येरुशलम स्थित उनके आवास के बाहर हजारों की संख्या में इस्रायली प्रदर्शनकारी जमा हो गए। ये प्रदर्शनकारी नेतन्याहू से भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनके ट्रायल की वजह से और कोरोना वायरस महामारी से बनी स्थिति को ठीक से न संभालने के कारण इस्तीफा मांग रहे थे।
विज्ञापन
इस्रायल में रोजाना रिकॉर्ड संख्या में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यहां इस सप्ताह राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। यह प्रदर्शन इस्रायल के उस एलान के एक दिन बाद हुआ जिसमें उसने बहरीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने की बात कही थी। बहरीन एक महीने में इस्रायल के साथ संबंध सामान्य करने वाला दूसरा अरब देश है।
विज्ञापन
लेकिन, इस एलान का हजारों प्रदर्शनकारियों पर कोई खास असर नहीं पड़ा, जो प्रधानमंत्री नेतन्याहू के आवास के बाहर जुटे हुए थे। प्रदर्शनकारी पूरी गर्मियों में हर शनिवार को नेतन्याहू के आवास के बाहर प्रदर्शन करते आए हैं। ये प्रदर्शन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामले के विरोध में शुरू हुए थे। वहीं, कोरोना के कारण बने स्वास्थ्य संकट को लेकर भी प्रदर्शन शुरू हो गए।
विज्ञापन
पिछले शनिवार को पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। नेतन्याहू ने प्रदर्शनकारियों को खास तवज्जो नहीं देते हुए उन्हें वामपंथी और अराजकतावादी बताया है।