{"_id":"69ccb2b8dc53050fb6054df7","slug":"israel-strikes-factory-in-iran-alleges-it-supplied-fentanyl-for-chemical-weapons-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Israel War: युद्ध में रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल का डर? इस्राइल ने ईरान की फैक्ट्री पर किया हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Israel War: युद्ध में रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल का डर? इस्राइल ने ईरान की फैक्ट्री पर किया हमला
Wed, 01 Apr 2026 11:22 AM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Nitin Gautam
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:22 AM IST
सार
इस्राइल ने ईरान की एक फैक्ट्री को निशाना बनाया है। इस्राइल का दावा है कि इस फैक्ट्री में रासायनिक हथियारों के लिए फेंटानिल ड्रग बनाई जा रही थी। हालांकि ईरान ने इन दावों को खारिज कर दिया है और इस्राइल पर दवाकंपनियों पर हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस्राइल-ईरान तनाव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल ने बुधवार तड़के दावा किया कि उसने ईरान में एक ऐसे प्लांट पर हमला किया है, जहां से फेंटानिल नामक शक्तिशाली सिंथेटिक ड्रग की आपूर्ति ईरान की सरकार को की जा रही थी। इस्राइल का दावा है कि इस फेंटानिल ड्रग का इस्तेमाल रासायनिक हथियार बनाने में किया जा सकता था। ईरान सरकार ने भी तेहरान स्थित तोफिघ दारू फैक्ट्री पर हमले की पुष्टि की और इस्राइल के दावे को खारिज कर दिया। ईरान ने जोर देकर कहा कि वहां केवल अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का उत्पादन होता है।
ईरान के विदेश मंत्री ने इस्राइल पर लगाए आरोप
दोनों देशों के अनुसार यह हमला मंगलवार को हुआ। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैक्ट्री की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'इस्राइल के युद्ध अपराधी अब खुलेआम और बेशर्मी से दवा कंपनियों पर बमबारी कर रहे हैं।' फेंटानिल का इस्तेमाल अस्पतालों में गंभीर दर्द के इलाज के लिए किया जाता है, हालांकि इसकी थोड़ी सी मात्रा भी घातक साबित हो सकती है।
इस्राइल और अमेरिका ने लगाए गंभीर आरोप
इस्राइल और अमेरिका पहले भी यह आरोप लगाते रहे हैं कि ईरान हथियारों में फेंटानिल का इस्तेमाल कर रहा है। अमेरिका ने इससे पहले यह भी कहा था कि ईरान के शैक्षणिक शोध में इस बात का अध्ययन किया गया कि 2002 के मॉस्को थिएटर बंधक संकट के दौरान रूस ने संभवतः फेंटानिल के एक रूप का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
इस्राइल का आरोप है कि तोफिघ दारू फैक्ट्री तेहरान के एक उन्नत शोध संस्थान एसपीएनडी (SPND) को फेंटानिल की आपूर्ति करती थी। अमेरिका का दावा है कि एसपीएनडी ने ऐसे शोध और परीक्षण किए हैं, जिनका इस्तेमाल परमाणु विस्फोटक उपकरणों और अन्य हथियारों के विकास में किया जा सकता है।
ईरान युद्ध के बीच जहाजों पर हमले बढ़े
इस बीच, बुधवार तड़के कतर के तट के पास एक तेल टैंकर पर भी हमला हुआ। ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि एक प्रोजेक्टाइल जहाज से टकराया। हालांकि, इस हमले में किसी तरह का पर्यावरणीय नुकसान नहीं हुआ और जहाज का चालक दल सुरक्षित है। वहीं, मंगलवार को दुबई के पास एक कुवैती तेल टैंकर पर भी हमला हुआ था। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक फारस की खाड़ी में 20 से अधिक जहाजों पर हमले हो चुके हैं।
यमन से इस्राइल पर हुआ मिसाइल हमला
इस्राइली मीडिया ने बताया कि यमन से इस्राइल पर एक मिसाइल दागी गई, जिसे इस्राइली सेना ने इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं। इस हमले के चलते दक्षिणी इस्राइल में सायरनों की आवाज सुनी गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन