फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel sent messages to India to recover from the coronavirus through music

कोरोना: इस्राइलियों ने संगीत के जरिए भारत को भेजे वायरस से उबरने के संदेश

Thu, 08 Jul 2021 12:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, तेल अवीव/मुंबई
एजेंसी, तेल अवीव/मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 08 Jul 2021 12:55 AM IST
सार

  • तेल अवीव के हाबिमा स्क्वायर पर मंगलवार की रात यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहले से रिकॉर्ड भक्ति गीत ‘केशव माधव हरि हरि बोल’ भी दिखाया गया। यह गीत अतीव भंसाली और आशीष रंगवानी ने गाया है।

विज्ञापन
Israel sent messages to India to recover from the coronavirus through music
भारत-इस्राइल - फोटो : social media

विस्तार

भारत के कोरोना वायरस की दूसरी लहर से उबरने के बीच उसके साथ एकजुटता जताते हुए सैकड़ों इस्राइली नागरिकों ने एक संगीत कार्यक्रम के दौरान ‘प्यार और दर्द से उबरने’ के संदेश भेजे। भारत के संगीतकारों ने भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया।

विज्ञापन


भारत के संगीतकारों ने भी कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से लिया हिस्सा, भजन भी गाए
तेल अवीव के हाबिमा स्क्वायर पर मंगलवार की रात यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहले से रिकॉर्ड भक्ति गीत ‘केशव माधव हरि हरि बोल’ भी दिखाया गया। यह गीत अतीव भंसाली और आशीष रंगवानी ने गाया है। आयोजकों में से एक राज हेलविंग ने कहा, इस्राइल के लोग भारत की संस्कृति को बहुत याद करते हैं क्योंकि कोविड-19 के कारण पिछले साल भारत जाना संभव नहीं हो पाया।
विज्ञापन


यहां दोनों देशों के लोगों के बीच रिश्ते हमेशा अच्छे और मजबूत रहे हैं तथा हम उम्मीद करते हैं कि हम जल्द ही फिर से भारत जा सकें। यह संगीत कार्यक्रम यूनाइट इन बेबीलोन ‘सिंगिंग सर्कल’ ने आयोजित किया जिसमें भाग लेने वाले सभी संगीतकार एक गोल घेरा बनाकर गाते और वाद्य यंत्र बजाते हैं। इस दौरान इस्राइल के दर्जनों लोगों ने हिब्रू, हिंदी और अंग्रेजी में गाने गाए और वाद्य यंत्र बजाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के म्यांमार से लगे रुइली शहर में बढ़े केस
म्यांमार की सीमा से लगे चीनी शहर रुइली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारियों ने बुधवार को लॉकडाउन लगा दिया है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि रुइली में 24 घंटे की अवधि में कोरोना से संक्रमित 15 मामले पाए गए हैं। इस शहर में कोरोना का सामूहिक परीक्षण हो रहा था, जिसके बाद नए मामले मिल रहे हैं। कोरोना मामलों में चीन और म्यांमार दोनों के नागरिक शामिल हैं। 


अमेरिकियों को भूटान, श्रीलंका यात्रा टालने की सलाह
अमेरिका ने अपने नागरिकों को भूटान और श्रीलंका की यात्रा टालने की सलाह दी है। भूटान में महामारी को देखते हुए और श्रीलंका में आतंकवाद के कारण नागरिकों से यात्रा पर पुनर्विचार का आग्रह किया जा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से कोरोना के कारण श्रीलंका की यात्रा पर पुनर्विचार करने का भी आग्रह किया और श्रीलंका में आतंकवाद को लेकर सावधानी बरतने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed