फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel's experiment with most diverse coalition government comes to an end, sets 5th polls in less than four years

Israel Election: इस्राइल में चार साल में पांचवें चुनाव की तैयारी, संसद ने भारी मतों से दी मंजूरी  

Thu, 30 Jun 2022 06:15 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम Published by: Amit Mandal Updated Thu, 30 Jun 2022 06:15 PM IST
सार

पूर्व पीएम नफ्ताली बेनेट आठ पार्टियों के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार चला रहे थे। इस दौरान कई सदस्यों से उनका साथ छोड़ दिया।

विज्ञापन
Israel's experiment with most diverse coalition government comes to an end, sets 5th polls in less than four years
Israeli Prime Minister Naftali Bennett - फोटो : Wikipedia

विस्तार

वामपंथी, केंद्र और दक्षिणपंथी से लेकर यहां तक कि एक इस्लामी अरब पार्टी तक सबसे विविध राजनीतिक गठबंधन के साथ इस्राइल का प्रयोग आखिरकार गुरुवार को समाप्त हो गया। नेसेट ने 92-0 के भारी मतों वोटिंग कर नए चुनावों का रास्ता साफ कर दिया। चार साल से कम समय में यह पांचवांचुनाव होगा। नेतन्याहू विरोधी गठबंधन (पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता से दूर रखने का संकल्प) जिसने एक साल से अधिक समय तक तीखे वैचारिक मतभेदों के साथ सरकार चलाई, आखिरकार अपनी असंगति के बाद खत्म हो गया। 

विज्ञापन


लगातार मुश्किल में रही गठबंधन सरकार 
असहज सदस्यों ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान सरकार को मुश्किलों में रखा और और अंततः इसे अस्थिर बना दिया, जबकि नेतन्याहू का दल उनके प्रति वफादार बना रहा। सरकार के लिए उन मुद्दों पर भी काम करना मुश्किल हो गया था जो उसकी विचारधारा के साथ जुड़े थे। 120-सदस्यीय नेसेट (संसद) को भंग करने का निर्णय लेना ही पड़ा क्योंकि इस्राइल वेस्ट बैंक पर एक अभूतपूर्व और अराजक कानूनी स्थिति में प्रवेश करने की दहलीज पर खड़ा था। 
विज्ञापन


इस्राइल ने वेस्ट बैंक में बसने वालों के लिए कानूनी स्थिति बनाई थी, जबकि एक ही स्थान पर रहने वाले फिलिस्तीनियों के लिए अलग कानून बनाए थे। 1967 में लागू किए गए आपातकालीन नियमों के जरिए और हर पांच साल में इसे नवीनीकृत करना होता है। मौजूदा नियम गुरुवार को आधी रात को समाप्त होने वाले थे और गठबंधन सरकार नवीनीकरण को पारित करने के लिए समर्थन जुटाने में असमर्थ थी। इस्राइल के नेसेट ने गुरुवार सुबह संसद को भंग करने के लिए मतदान किया, जिससे देश 2019 के बाद से अपने पांचवें चुनाव की ओर बढ़ रहा है। पिछला आम चुनाव मार्च 2021 में हुआ था। संसद ने 92-0 के साथ नए चुनाव कराने के लिए मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पीएम नफ्ताली बेनेट आठ पार्टियों के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार चला रहे थे। इस दौरान कई सदस्यों से उनका साथ छोड़ दिया। इस वजह से पिछले दो महीने के दौरान संसद में उनकी सरकार अल्पमत में आ गई थी। संसद भंग होने के बाद याईर लापिड कार्यवाहक प्रधानमंत्री हैं। नफ्ताली बेनेट इस्राइल की दक्षिणपंथी यमिना पार्टी के प्रमुख हैं। इसका गठन 2019 में किया गया था। वहीं याईर लापिड यश अतिद नाम की लिबरल पार्टी के नेता हैं। लापिड ने 2012 में पार्टी बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed