फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel: Prime Minister visits Egypt after a decade, discusses imposing a long ceasefire on the Gaza Strip

इस्राइल : प्रधानमंत्री एक दशक बाद मिस्र के दौरे पर, गाजा पट्टी पर लंबा संघर्ष विराम लागू करने पर की चर्चा

Wed, 15 Sep 2021 01:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काहिरा
एजेंसी, काहिरा Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 15 Sep 2021 01:32 AM IST
सार

एक दशक बाद मिस्र का दौरा करने वाले प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने मिस्र के राष्ट्रपति फतह अल-सीसी के साथ मुलाकात की जिसमें इस्राइली सैन्य प्रमुख और मिस्र के विदेश मंत्री भी शामिल रहे।

विज्ञापन
Israel: Prime Minister visits Egypt after a decade, discusses imposing a long ceasefire on the Gaza Strip
PM Naftali Bennett - फोटो : Wikipedia

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री ने एक दशक बाद मिस्र का दौरा ऐसे वक्त पर किया है जब एक बार फिर गाजा पट्टी पर तनाव बढ़ रहा है। अल-सीसी ने सरकारी टीवी चैनल से कहा कि उन्होंने और बेनेट ने गाजा पट्टी पर एक लंबा संघर्ष विराम लागू करने पर चर्चा की है।

विज्ञापन


एक दशक बाद इस्राइली पीएम ने की मिस्र के राष्ट्रपति से मुलाकात
इसके साथ ही इथियोपिया में नील नदी पर बांध को लेकर भी चर्चा की है जिसे मिस्र अपने पानी की आपूर्ति के लिए खतरा मानता है। प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने मिस्र के राष्ट्रपति फतह अल-सीसी के साथ यह मुलाकात की जिसमें इस्राइली सैन्य प्रमुख और मिस्र के विदेश मंत्री भी शामिल रहे।
विज्ञापन


इस्राइली प्रधानमंत्री ने अपने बयान में बैठक को लेकर कहा है कि उन्होंने गाजा में स्थिरता कायम करने के लिए उनके देश की भूमिका का धन्यवाद किया है। इससे पहले 2010 में मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू, फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed