फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel police used spyware on the phones of ex PM Benjamin Netanyahu son and associates

खुलासा: इस्राइल पुलिस ने नेतन्याहू के बेटे, सहयोगियों के फोन पर किया स्पाइवेयर का इस्तेमाल

Tue, 08 Feb 2022 01:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, येरूशलम।
एजेंसी, येरूशलम। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 01:11 AM IST
सार

इस्राइली मीडिया ने यह खबर प्रकाशित की थी कि स्पाइवेयर का इस्तेमाल नेतन्याहू के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मुकदमे में एक अहम गवाह के खिलाफ किया गया है।

विज्ञापन
Israel police used spyware on the phones of ex PM Benjamin Netanyahu son and associates
पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल पुलिस ने पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे और उनके करीबियों के फोन पर स्पाईवेयर का कथित इस्तेमाल किया। इस्राइली अखबार ‘कैलकालिस्ट’ ने हाल में कई रिपोर्ट सिलसिलेवार रूप से प्रकाशित कर आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और अन्य इस्राइली नागरिकों को निशाना बनाने के लिए अत्याधुनिक स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया। इस कदम की निंदा करते हुए जांच की मांग की गई है। 

विज्ञापन


हाल के दिनों में, इस्राइली मीडिया ने यह खबर प्रकाशित की थी कि स्पाइवेयर का इस्तेमाल नेतन्याहू के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मुकदमे में एक अहम गवाह के खिलाफ किया गया है।
विज्ञापन


कैलकालिस्ट ने कहा कि इसका इस्तेमाल नेतन्याहू के बेटे एवनर, दो संचार सलाहकारों और मामले में एक अन्य प्रतिवादी की पत्नी के खिलाफ किया गया। नेतन्याहू पर फर्जीवाड़ा, विश्वास भंग करने और तीन अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेने के आरोपों पर मुकदमा चल रहा है। उनका 12 साल का ऐतिहासिक शासन पिछले साल जून में खत्म हो गया, जब दो साल से भी कम समय में चार चुनावों के बाद एक गठबंधन सरकार सत्ता में काबिज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतन्याहू के खिलाफ मुकदमे के जिस गवाह, श्लोमो फीबर का फोन कथित तौर पर हैक किया गया, उसके आने वाले दिनों में अदालत में गवाही देने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed