{"_id":"658caa6d8f598324650ce633","slug":"israel-pm-netanyahu-hits-back-at-erdogan-hitler-comment-says-turkey-committing-genocide-against-kurds-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: एर्दोगन की हिटलर वाली टिप्पणी पर नेतन्याहू का पलटवार, कहा- तुर्की खुद कुर्दों के खिलाफ नरसंहार कर रहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: एर्दोगन की हिटलर वाली टिप्पणी पर नेतन्याहू का पलटवार, कहा- तुर्की खुद कुर्दों के खिलाफ नरसंहार कर रहा
Thu, 28 Dec 2023 04:21 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलअवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलअवीव
Published by: जलज मिश्रा
Updated Thu, 28 Dec 2023 04:21 AM IST
सार
एर्दोगन की टिप्पणी का जवाब देते हुए इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि एर्दोगन खुद कुर्दों के खिलाफ नरसंहार अभियान शुरू कर चुके हैं। उनके खुद के ही देश में पत्रकारों को जेल में बंद किया जा रहा है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को कैद कर लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Benjamin Netanyahu
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच अब तुर्की की भी एंट्री हो गई है। इस्राइल और तुर्की के प्रमुखों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। तुर्की राष्ट्रपति की हिटलर वाली टिप्पणी पर इस्राइली प्रधानमंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। इस्राइली पीएम ने कहा कि तुर्की ने कुर्दों के खिलाफ नरसंहार शुरू कर दिया है। पत्रकारों को जेल में बंद किया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में तुर्की प्रमुख रेसेप तैयप एर्दोगन ने इस्राइली पीएम की तुलना हिटलर से की थी, जिसके बाद से दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। एर्दोगन ने कहा था कि गाजा पर नेतन्याहू की कार्रवाई हिटलर से बिल्कुल भी अलग नहीं है।
नेतन्याहू ने किया पलटवार
एर्दोगन की टिप्पणी का जवाब देते हुए इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि एर्दोगन खुद कुर्दों के खिलाफ नरसंहार अभियान शुरू कर चुके हैं। उनके खुद के ही देश में पत्रकारों को जेल में बंद किया जा रहा है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को कैद कर लिया जा रहा है। उन्होंने लोगों को पत्रकारों का मुंह बंद करने के मामले में विश्व रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। नेतन्याहू ने अपनी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि इस्राइली सुरक्षा बल नैतिकता के मूल्यों का पालन करने वाली दुनिया की बेहतरीन सेना है। हमारे सैनिक हमास और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों को खत्म करने का प्रयास कर रही है। एर्दोगन जिन लोगों की तारीफ कर रहे हैं, वे मानवता के दुश्मन हैं।
पहले भी इस्राइल को लेकर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं एर्दोगन
इससे पहले एर्दोगन ने इस्राइल को आतंकवादी राज्य करार दिया था। उन्होंने कहा था कि इस्राइल की सरकार और इस्राइल के लोग एक शहर को मिटाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि इस्राइल एक आतंकवादी राज्य है। तुर्की के राष्ट्रपति ने कसम खाई है कि इस्राइल के नेताओं और सैन्य अधिकारियों को गाजा में मानवता की हत्या के कारण अंतरर्राष्ट्रीय अदालतों में मुकदमा झेलना पड़ेगा। बता दें, एर्दोगन ने एक बार कहा था कि हमास आतंकी संगठन नहीं है। वह अपनी जमीन की रक्षा करने वाले मुजाहिद्दीन हैं।