VIDEO: नागरिकों पर खुलेआम गोलीबारी से लेकर जवानों के शवों को सड़क पर घसीटने तक, हमास का इस्राइल पर हमला
कुछ ऐसी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आतंकी को जश्न मनाते हुए इस्राइली सेना के जवानों के शवों को सड़क पर घसीटते हुए देखा गया।
विस्तार
खुलेआम नागरिकों पर हो रही गोलीबारी
स्डेरॉट के निवासी ने हमले की एक वीडियो रिकॉर्ड की जिसमें आतंकवादी खुलेआम नागरिकों पर गोलियों चला रहे है। व्यक्ति ने यह वीडियो अपने घर के छत से रिकॉर्ड किया था, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार वकील ने शेयर किया था।
Just surreal! Footage of Palestinian Hamas terrorists who infiltrated into Israel from Gaza, firing at residents in Sderot from an SUV. pic.twitter.com/ffUO5XwG1I
विज्ञापन विज्ञापन— Arsen Ostrovsky (@Ostrov_A) October 7, 2023
सड़कों पर जवानों के शवों को घसीटा गया
कुछ ऐसी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आतंकी को जश्न मनाते हुए इस्राइली सेना के जवानों के शवों को सड़क पर घसीटते हुए देखा गया। गाजा में रॉकेटों की बौछार के बाद जेरूशलम मे सायरन की लगातार आवाजें सुनी गई है।
#WATCH | Gaza: Explosion sounds heard as rockets fly over Gaza City.
— ANI (@ANI) October 7, 2023
(Source: Reuters) https://t.co/4Yuf0DtOee pic.twitter.com/CXFJSRqPSg
हमास के उग्रवादी नेता मोहम्मद दीफ अपने एक भाषण में कहा, 'हमने सबकुछ खत्म करने का फैसला कर लिया है।. उन्होंने बताया कि हमास ने अल-अक्शा फ्लड की घोषणा कर चुका है। इस हिंसा से पहले हमास ने कहा था कि लोगों को अब इस दखल को खत्म करने के लिए रेखा खींचनी होगी, क्योंकि इस्राइल ने फिलीस्तीन विशेष तौर पर अल अक्शा के पवित्र जमीन पर अपराध करना जारी रखा है। उनके इस बयान के बाद से ही हिंसा तेज हो गई।