फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel intelligence agency MOSAD commander allegedly killed by Iran

इस्रायल की खुफिया एजेंसी के कमांडर की राजधानी में हत्या! क्या ईरान ने लिया बदला?

Mon, 07 Dec 2020 04:25 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 07 Dec 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Israel intelligence agency MOSAD commander allegedly killed by Iran
इस्रायल का ध्वज

इस्रायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के एक कमांडर की हत्या कर दी गई है। हालांकि, अभी यह नहीं पता चल पाया है इस घटना का जिम्मेदार कौन है। कई लोग इसे लेकर दावा कर रहे हैं कि इसके पीछे ईरान का हाथ है और यह कदम उसने बीते दिनों अपने परमाणु वैज्ञानिक की हत्या के बदले के रूप में उठाया है। बता दें कि ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मोहसेन फखरीजादेह की 27 नवंबर को राजधानी तेहरान के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ईरान ने इसके पीछे इस्रायल का हाथ होने का शक जताया है। 

विज्ञापन


ईरान के मीडिया ने मोसाद के कमांडर की हत्या को लेकर कहा कि इस्रायल की राजधानी तेल अवीव में 45 वर्षीय एक मोसाद कमांडर की हत्या कर दी गई। इसके पीछे किसका हाथ है यह अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, इस्रायली मीडिया में केवल यह कहा गया है कि राजधानी तेल अवीव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या हुई है। उसने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। उधर, ईरानी मीडिया का कहना है कि मारा गया व्यक्ति इस्रायली खुफिया एजेंसी मोसाद का वरिष्ठ कमांडर था और उसका नाम फहमी हिनावी था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह की गई कथित मोसाद के कमांडर की हत्या
उक्त कथित मोसाद का कमांडर तेल अवीव में रेड लाइट पर अपनी कार में था, जब उसकी गाड़ी पर 15 गोलियां दागी गईं। हमलावर गोलियां बरसाने के बाद तुरंत मौके से फरार हो गए और उनका कोई पता नहीं चल पाया। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में कार के दरवाजे पर गोलियों के कई निशान दिख रहे हैं। इस संबंध में इस्रायल ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि इसके पीछे ईरान का हाथ है।

सैटेलाइट हथियार से हुई थी फाखरीजादेह की हत्या
ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मोहसेन फखरीजादेह को मार गिराने के लिए सैटेलाइट नियंत्रित हथियार का प्रयोग करने का अंदेशा है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा चुका है कि मोहसेन को मार गिराने के लिए जो हथियार प्रयोग किया गया वो इस्राइल में तैयार किया गया था। फखरीजादेह की 27 नंवबर को हत्या कर दी गई थी। ईरान के अधिकारियों का कहना है कि  मोहसेन को मारने के लिए ऑटोमेटिक हथियार का प्रयोग किया गया है क्योंकि घटनास्थल के आसपास किसी व्यक्ति की उपस्थिति का पता नहीं चला है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed