फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel hezbollah conflict updates four killed in beirut air strike iran lebanon

Israel: बेरूत के अंदरुनी इलाकों में भी इस्राइल का हवाई हमला, जामा इस्लामिया संगठन के चार सदस्यों की मौत

Mon, 30 Sep 2024 08:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 30 Sep 2024 08:02 AM IST
सार

सोमवार को इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमला किया। इस हमले में चार लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मारे गए चारों लोग इस्लामिक संगठन जामा इस्लामिया के सदस्य थे। 

विज्ञापन
israel hezbollah conflict updates four killed in beirut air strike iran lebanon
लेबनान में इस्राइली हमले जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेबनान में हिजबुल्ला और अन्य हथियारबंद समूहों पर इस्राइल के हमले जारी हैं। अब सोमवार को इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमला किया। इस हमले में चार लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मारे गए चारों लोग इस्लामिक संगठन जामा इस्लामिया के सदस्य थे। इस्राइली ड्रोन ने बेरूत के अंदरुनी इलाकों में एक फ्लैट को निशाना बनाया। जिसमें वहां मौजूद चार लोगों की मौत हो गई। गौरतलब है कि अभी तक इस्राइल ने बेरूत के बाहरी इलाकों में हमले किए हैं, लेकिन 7 अक्तूबर के बाद से यह पहला मौका है, जब बेरूत के अंदरुनी इलाकों को निशाना बनाया गया है। 
विज्ञापन


रविवार को इस्राइली हमलों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत
इस्राइल के लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले बीते कई दिनों से जारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार को हुए हमलों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 359 लोग घायल हुए हैं। रविवार को इस्राइल ने युद्ध का एक और मोर्चा खोल दिया और यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया। 
विज्ञापन


रविवार को हुए हमले में इस्राइल ने हिजबुल्ला के एक और शीर्ष कमांडर नबील कोउक को भी ढेर कर दिया। हिजबुल्ला ने भी नवील कोउक की मौत की पुष्टि की। बीते एक हफ्ते में यह हिजबुल्ला के सातवें शीर्ष कमांडर की मौत हुई है। इससे पहले शुक्रवार को इस्राइली हमले में हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्ला और एक अन्य शीर्ष नेता अली कार्की की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हिजबुल्ला ने भी इस्राइल पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। हिजबुल्ला के हमलों में इस्राइल में कई लोग घायल हुए हैं और काफी नुकसान हुआ है। हालांकि अधिकतर रॉकेट और मिसाइलों को इस्राइल ने हवा में ही मार गिराया। लेबनान में अब तक इस्राइली हमलों में 1,030 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 156 महिलाएं और 87 बच्चे शामिल हैं। लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। ढाई लाख के करीब लोग शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं और इनसे चार गुना ज्यादा लोग अपना घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों के घर ठहरे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed