फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel has completely closed its borders after the new Corona Omicron variant

ओमिक्रॉन वैरिएंट: इस्राइल ने सील कीं अपनी सीमाएं, किसी भी देश के यात्री को नहीं मिलेगा प्रवेश  

Sun, 28 Nov 2021 12:37 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूसलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूसलम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 28 Nov 2021 12:37 PM IST
सार

इस्राइल ने अपने देश की सीमाओं को चारों तरफ से सील कर दिया है। वह पहला देश बन गया है, जिसने ओमिक्रॉन वैरिएंट के सामने आने के बाद यह फैसला लिया है। 
 

विज्ञापन
Israel has completely closed its borders after the new Corona Omicron variant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन वैरिएंट के सामने आने के बाद इस्राइल ने अपनी सीमाओं को पूरी तरह से बंद कर लिया है। अब देश में किसी भी विदेशी नागरिक को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। इसके बाद इस्राइल ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के सामने अपने के बाद यह कदम उठाया है। इस्राइल का कहना है कि वह ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए आतंकी विरोधी फोन ट्रैकिंग तकनीकी का प्रयोग करेगा। 

विज्ञापन


इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने एक बयान में बताया कि देश में विदेशी यात्रियों के आने पर 14 दिन तक प्रतिबंध जारी रहेगा। इस अवधि में वैज्ञानिक कोरोना के नए स्वरूप और इसमें होने वाले म्यूटेशन का अध्ययन करेंगे। उम्मीद है कि चीजें और साफ हो जाएंगी और इसके संभावित खतरे के बारे में पता चल सकेगा और साथ ही यह पता चल सकेगा कि कोरोना वैक्सीन इस नए वैरिएंट पर कितनी असरदार है। उन्होंने बताया कि 14 दिनों का प्रतिबंध रविवार रात से लागू हो जाएगा। 
विज्ञापन


इस्राइल समेत 10 देशों में सामने आ चुका है संक्रमण 
ओमिक्रॉन वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका से शुरू होकर दस देशों में फैल चुका है। इस वायरस से संक्रमित होने वाले देशों में इस्राइल भी शामिल है, यही कारण है कि देश ने अपनी सीमाओं को विदेशी यात्रियों के लिए बंद कर दिया है। अभी तक यह वायरस बोत्सवाना, हांगकांग, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका व इस्राइल समेत दस देशों में सामने आ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल स्थायी निवासियों ही इस्राइल में प्रवेश
भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि जब तक उड़ानें उपलब्ध हैं, भारतीय इस्राइल छोड़ सकते हैं। केवल स्थायी निवासी ही इस्राइल में प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए जो भारतीय पहले से ही इस्राइल में काम कर रहे हैं, रह रहे हैं, पढ़ रहे हैं, वे आ सकते हैं, इससे कोई समस्या नहीं।


उन्होंने कहा कि हम इस प्रकार का पता लगाने वाले पहले देशों में से थे। अफ्रीका से एक महिला के नए तरह के कोरोना वायरस को लेकर आने के बाद, हमने सीमाओं को सील करने का फैसला किया क्योंकि मुझे लगता है कि यह वैरिएंट कितना खतरनाक है, इस बारे में जानकारी नहीं है।

इसलिए मुझे लगता है कि इस नए वैरिएंट को गंभीरता से समझने के लिए कुछ हफ्ते की आवश्यकता होगी और फिर उम्मीद है कि और इससे जुड़ी नीतियां लाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed