Israel Hamas War LIVE: गाजा पर जमीनी हमले की योजना बना रहा इस्राइल; सैनिकों को तैयार रहने के लिए कहा गया
{"_id":"6530aa9c9120198af90ae0f5","slug":"israel-hamas-war-live-news-and-updates-palestine-conflict-gaza-strip-west-bank-joe-biden-rishi-sunak-2023-10-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War LIVE: गाजा पर जमीनी हमले की योजना बना रहा इस्राइल; सैनिकों को तैयार रहने के लिए कहा गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fri, 20 Oct 2023 04:56 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 20 Oct 2023 04:56 AM IST
खास बातें
Israel Hamas War Latest News in Hindi: इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब 13 दिन हो चुके हैं। दोनों ही ओर से जारी हमलों में अब तक करीब 5000 लोगों की जान जा चुकी है। इस्राइल में हमास के हमले में मरने वालों की संख्या 1400 से ज्यादा है। उधर गाजा पट्टी में हुई बमबारी में 3500 की मौत हो चुकी है। इनमें एक बड़ा आंकड़ा मंगलवार को अस्पताल में हुए धमाके में मारे जाने वाले लोगों का है। इस बीच गुरुवार को वेस्ट बैंक में इस्राइली बलों और फलस्तीनियों के बीच झड़प हो गई। बताया गया है कि इस्राइल के कुछ सैनिक जब हमास के संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे थे, उसी दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दो युवकों समेत तीन फलस्तीनियों की जान चली गई। इस्राइल-हमास संघर्ष पर ताजा अपडेट्स...
विज्ञापन
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच वेस्ट बैंक में भी भड़की हिंसा।
- फोटो : Social Media
लाइव अपडेट
04:46 AM, 20-Oct-2023
अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया विदेश यात्रा परामर्श
इस्राइल-हमास युद्ध और अमेरिका विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए बाइडन प्रशासन ने विदेश यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और यात्रा के दौरान सावधान रहने को कहा है। विदेश विभाग की ओर से जारी यात्रा परामर्श में कहा गया है कि दुनिया भर में विभिन्न हिस्सों में बढ़ते तनाव, अमेरिकी नागरिकों और हितों के खिलाफ आतंकवादी हमलों, प्रदर्शनों या हिंसक कार्रवाइयों की आशंका के कारण विदेश यात्रा कर रहे अमेरिकी नागरिकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। साथ ही परामर्श में अमेरिकी नागरिकों को उन स्थानों पर सतर्क रहने को कहा गया है, जहां पर्यटक अक्सर आते हैं।
02:48 AM, 20-Oct-2023
शरणार्थी शिविर पर इस्राइल के हवाई हमले में 18 फलस्तीनियों की मौत
गाजा पट्टी पर इस्राइली सेना की बमबारी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को जबालिया में एक शरणार्थी शिविर पर इस्राइल के हवाई हमले में 18 फलस्तीनी नागरिक मारे गए। गाजा में हमास द्वारा संचालित आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि इस्राइली सेना ने उत्तरी गाजा पट्टी में जबालिया शरणार्थी शिविर पर बमबारी की। जिसमें 18 फलस्तीनियों की मौत हुई है।
विज्ञापन
12:24 AM, 20-Oct-2023
इस्राइली राजदूत ने अन्य राजनयिकों के साथ तुर्किये छोड़ा
तुर्किये में इस्राइल के राजदूत ने दूतावास के अन्य राजनयिकों के साथ तुर्किये छोड़ दिया है। तुर्किये के न्यूज चैनल एनटीवी और अन्य मीडिया रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी गई। वहीं इस्राइली दूतावास ने इस पर प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया। इस हफ्ते के शुरू में इस्राइली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने तुर्किये में इस्राइली नागरिकों को निशाना बनाए जाने की आशंका को देखते हुए उस देश की यात्रा नहीं करने की चेतावनी दी थी।11:08 PM, 19-Oct-2023
इस्राइल के रक्षा मंत्री ने गाजा पर जमीनी हमले का आह्वान किया
इस्राइल के रक्षा मंत्री ने गाजा पर जमीनी हमले का आह्वान किया। सैनिकों को इस क्षेत्र को ‘अदंर से देखने के लिए तैयार रहने को कहा।08:13 PM, 19-Oct-2023
पीएम मोदी ने महमूद अब्बास से बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि फलस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास से बात की। गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की। हम फलस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे। क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता साझा की। इस्राइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया:
07:00 PM, 19-Oct-2023
फलस्तीन के साथ एकजुटता के लिए दरगाह मैदान में एकत्र हुईं महिलाएं
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच हैदराबाद के सैदाबाद इलाके में महिलाएं फलस्तीन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए दरगाह मैदान में एकत्र हुईं। प्रवेश द्वार पर जमीन पर इस्राइल और अमेरिका के राष्ट्रीय झंडे दिखे।
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच हैदराबाद के सैदाबाद इलाके में महिलाएं फलस्तीन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए दरगाह मैदान में एकत्र हुईं। प्रवेश द्वार पर जमीन पर इस्राइल और अमेरिका के राष्ट्रीय झंडे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:01 PM, 19-Oct-2023
मल्लिकार्जुन खरगे ने जारी किया बयान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बयान जारी कर कहा कि गाजा के अस्पतालों और रिहायशी इलाकों में अंधाधुंध बमबारी के परिणामस्वरूप सैकड़ों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की जान चली गई। यह अनुचित और गंभीर मानवीय त्रासदी है। इसके लिए अपराधियों को दोषी ठहराया जाना चाहिए। इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। आठ अक्तूबर 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस्राइल के लोगों पर हमास द्वारा किए गए क्रूर हमलों की निंदा की थी। नागरिक क्षेत्रों में इस्राइल के सैन्य बलों द्वारा अंधाधुंध कार्रवाई भी अस्वीकार्य है, जिसमें गाजा पट्टी की घेराबंदी और उसमें बमबारी शामिल है।05:59 PM, 19-Oct-2023
इस्राइली सैनिकों के लिए खाने और सैलून की व्यवस्था
गाजा सीमा के पास तैनात इस्राइली सैनिकों के लिए रीम क्षेत्र के पास स्थानीय समुदाय द्वारा 24 घंटे की सेटअप और सैलून सेवा की व्यवस्था की गई है। यहां एक खुली रसोई स्थापित की गई है। एक इस्राइली स्थानीय ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ हमारी नहीं है। ये लोग बुराई फैला रहे हैं। मैं फलस्तीनियों के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, मैं हमास के बारे में बात कर रहा हूं। हर किसी को उनकी निंदा करनी होगी।#WATCH | Israel: An open kitchen having a 24-hour setup and salon service have been established by the local community near the Reim area for the Israeli soldiers stationed near the Gaza border. pic.twitter.com/P0blQVmIiv
— ANI (@ANI) October 19, 2023
05:22 PM, 19-Oct-2023
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कही यह बात
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि मुझे ऐसी भयानक परिस्थितियों में यहां आकर खेद है। पिछले दो हफ्तों में यह देश कुछ ऐसे दौर से गुजरा है, जिसे किसी भी देश, किसी भी व्यक्ति को नहीं सहना चाहिए। संपूर्ण इस्राइल ऐसी ही परिस्थिति से गुजर रहा है। मैं ब्रिटिश लोगों की गहरी संवेदनाएं साझा करना चाहता हूं और इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हम अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप खुद की रक्षा करने, हमास को पीछे ढकेलने के इस्राइल के अधिकार का पूरी तरह से समर्थन करते हैं। हम यह भी मानते हैं कि फिलिस्तीनी लोग हमास से परेशान हैं। मैं कल आपके उस निर्णय का स्वागत करता हूं जो आपने यह सुनिश्चित करने के लिए लिया था कि गाजा में मानवीय सहायता के प्रवेश के लिए रास्ते खोले जाएंगे। मुझे खुशी है कि आपने यह निर्णय लिया। हम इसका समर्थन करेंगे। हम यह भी चाहते हैं कि आप जीतें।
05:17 PM, 19-Oct-2023
यह पूरी सभ्य दुनिया की लड़ाई: नेतन्याहू
तेल अवीव में इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नेतन्याहू ने कहा कि यह केवल हमारी लड़ाई नहीं है, बल्कि यह पूरी सभ्य दुनिया की लड़ाई है। यह हमारा सबसे काला वक्त है, यह दुनिया का सबसे काला वक्त है। हमें एक साथ खड़े होने और जीतने की जरूरत है।