फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel hamas War IDF claims Hamas Nukhba unit commando Ali Qadi killed

Israel War: इस्राइल की IDF का बड़ा दावा, हमास हमले का कमांडर अली कादी ढेर, अब तक 3000 से अधिक की मौत

Sat, 14 Oct 2023 06:01 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 14 Oct 2023 06:01 PM IST
सार

इस्राइल ने गत आठ दिनों से जारी युद्ध के बीच हमास के शीर्ष कमांडो को मार गिराने का दावा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी कमांडर ने इस्राइली समुदायों पर हमले का नेतृत्व किया था।

विज्ञापन
Israel hamas War IDF claims Hamas Nukhba unit commando Ali Qadi killed
इस्राइल और हमास का युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा है कि उसने हमास के कमांडो बलों में एक कमांडर को मार डाला है। इस्राइल का दावा है कि अली कादी ने पिछले हफ्ते दक्षिणी इस्राइल समुदायों पर हमलों में से एक का नेतृत्व किया था। द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- 'एक्स' पर लिखा, "अली कादी ने 7 अक्टूबर को इजराइल में नागरिकों के अमानवीय, बर्बर नरसंहार का नेतृत्व किया। हमने उसे मार गिराया। हमास के सभी आतंकवादियों का यही हश्र होगा।"
विज्ञापन


गाजा पट्टी पर रिहाई
आईडीएफ के अनुसार, शिन बेट सुरक्षा एजेंसी और सैन्य खुफिया निदेशालय के खुफिया प्रयासों के बाद एक ड्रोन हमले में तथाकथित नुखबा इकाई के कंपनी कमांडर अली कादी की मौत हो गई।
विज्ञापन

आईडीएफ ने कहा कि कादी को 2005 में इजरायली नागरिकों के अपहरण और हत्या के आरोप में इस्राइल ने गिरफ्तार किया था। 2011 की गिलाद शालित (2011 Gilad Shalit)  कैदी विनिमय योजना के हिस्से के रूप में कादी को गाजा पट्टी पर रिहा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्धग्रस्त इलाकों में सैनिकों की कार्रवाई
इस्राइल में हमास के आतंकी हमलों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में, इस्राइली सैनिकों उनके टैंकों और हथियारों को गाजा सीमा के पास तैनात किया गया है। वे हमास के खिलाफ पूरे जमीनी हमले की तैयारी कर रहे हैं। गाजा सीमा पर युद्धग्रस्त इलाकों से आ रहे विचलित करने वाले दृश्यों में टैंकों को गाजा पट्टी की ओर गोले दागते देखा जा सकता है। इसके अलावा, सैनिकों को हॉवित्जर तोपों में गोले लोड करते भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed