{"_id":"653b5134c1f3f51cfa022c1c","slug":"israel-hamas-war-gaza-attack-congress-leader-priyanka-gandhi-reaction-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza: प्रियंका गांधी ने की गाजा हमले की आलोचना, कहा- ऐसा कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं, जिसका उल्लंघन नहीं हुआ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza: प्रियंका गांधी ने की गाजा हमले की आलोचना, कहा- ऐसा कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं, जिसका उल्लंघन नहीं हुआ
Fri, 27 Oct 2023 11:27 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:27 AM IST
सार
कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गाजा में मरने वालों बढ़ती संख्या देखते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सात हजार लोगों की मौत होने के बाद भी यह हिंसा और खून खराबा नहीं थमने वाला है।
विज्ञापन
Priyanka Gandhi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजा में हो रहे हमलों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है, जिसका वहां उल्लंघन नहीं किया गया हो। उन्होंने इसी के साथ सवाल किया कि वहां मानवता कब जागेगी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सदियों से चल रहे इस्राइल-फलस्टीन संघर्ष में गाजा में मरने वालों की बढ़ती संख्या अभूतपूर्व है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस संघर्ष में अबतक करीबन 7000 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है।
गाजा में हो रहे हमलों को लेकर प्रियंका गांधी ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गाजा में मरने वालों बढ़ती संख्या देखते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'सात हजार लोगों की मौत होने के बाद भी यह हिंसा और खून खराबा नहीं थमने वाला है। मारे गए सात हजार में से तीन हजार मासूम बच्चे थे।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'कोई भी ऐसा अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है, जिसका वहां उल्लंघन नहीं हुआ होगा। वहां हर सीमा को पार किया गया है। ऐसा कोई भी नियम न हो, जिसे तोड़ा न गया हो। उन्होंने इसपर सवाल करते हुए कहा, मानवता कब जेगागी? न जानें कितनी जिंदगियां खोने के बाद और बच्चों की बलि देने के बाद क्या अब इंसान होने का एहसास बाकी रह गया है? क्या यह कभी अस्तित्व में था?'
सात अक्तूबर कोहमास आतंकियों द्वारा इस्राइल में किए गए हमले में करीबन 1400 इस्राइली नागरिकों की जान चली गई। वहीं इस हमले के बाद हमास के आतंकियों ने सैकड़ों इस्राइली नागरिकों को बंधक बना लिया था। हमास के आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद इस्राइली सेना लगातार गाजा में हमले कर रहे हैं।