फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War: Former PM criticized NSA for praising Arab country, said- Qatar itself is our enemy

Israel: अरब देश की प्रशंसा करने पर इस्राइल के पूर्व पीएम ने की एनएसए की आलोचना, कहा- कतर खुद हमारा दुश्मन है

Thu, 26 Oct 2023 05:02 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 05:02 AM IST
सार

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि माना जाता है कि कतर उन नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने पर काम कर रहा है, जिन्हें हमास ने 7 अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल पर अपने घातक हमले के दौरान बंधक बना लिया था।

विज्ञापन
Israel Hamas War: Former PM criticized NSA for praising Arab country, said- Qatar itself is our enemy
Israeli former Prime Naftali Bennett - फोटो : social media

विस्तार

इस्राइल और हमास के युद्ध के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) तजाही हनेग्बी का बयान सामने आया, जहां उन्होंने आतंकवादी समूह हमास पर चल रहे युद्ध के बीच कतर को उसके महत्वपूर्ण राजनयिक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


वहीं अब इस्राइली पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने एनएसए के इस बयान की अलोचना की है। उन्होंने कतर को देश का दुश्मन बताया है और कहा है कि कतर इन राजनयिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण भागीदार नहीं है।
विज्ञापन


इस्राइली मीडिया के अनुसार इससे पहले, बुधवार को, कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने कहा कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत जारी थी और इसके सकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि माना जाता है कि कतर उन नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने पर काम कर रहा है, जिन्हें हमास ने 7 अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल पर अपने घातक हमले के दौरान बंधक बना लिया था। आतंकवादी बंधकों को लेकर गाजा में वापस घुस गए और तब से उन्हें हमास-नियंत्रित क्षेत्र में बंदी बना रखा है।



कतर को बताया हितधारक
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस्राइली एनएसए तजाही हनेग्बी ने कतर के महत्वपूर्ण राजनयिक प्रयासों के लिए उसकी प्रशंसा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया, 'मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि कतर मानवीय समाधानों की सुविधा में एक आवश्यक पार्टी और हितधारक बन रहा है।'


पूर्व पीएम बेनेट ने साधा एनएसए पर निशाना
कतर की प्रशंसा पर एनएसए पर निशाना साधते हुए, बेनेट ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया, 'इजरायल की सरकार एक गंभीर नैतिक और व्यावहारिक गलती कर रही है। कतर मानवीय और राजनयिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार नहीं है।' कतर खुद दुश्मन है।

पूर्व पीएम ने आगे पोस्ट किया, 'कतर हमास-आईएसआईएस आतंकी समूह को फंड देता है', उन्होंने आगे कहा कि इस्राइल का घोषित लक्ष्य हमास को नष्ट करना है। वहीं, कतर का लक्ष्य बिल्कुल विपरीत उसको बचाना है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed